IND vs ZIM 1st ODI: भारत को जीत के लिए मिला 190 रन का लक्ष्य, गेंदबाजों के आगे मेंजबान ने टेके घुटने
भारत और जिम्बाब्वे की बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है।
नई दिल्ली, 18 अगस्त: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने ऑलआउट होकर 189 रन बनाए। कप्तान रेजिस चकबवा ने 51 गेंदों पर 35 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका। भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे मेजबान टीम ने घुटने टेक दिए।
Recommended Video

तेज गेंदबाजों के आगे ढेर हुई टीम
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। सातवें ओवर में इनोसेंट काइया 20 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हुए। 9वें ओवर की पहली गेंद पर तदीवानाश मारुमानी 22 गेंदों पर 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर सीन विलियम्स 3 गेंदों पर 1 रन बनाकर सिराज का शिकार बने। 11वें ओवर की पहली गेंद पर वेस्ले मधेवेरे 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सिकंदर रजा ने 17 गेंदों पर 12, रयान बर्ल ने 18 गेंदों पर 11, कप्तान रेजिस चकबवा ने 51 गेंदों पर 35, ब्रैड इवांस ने 33 और रिचर्ड नगारवा ने 34 रन बनाए। विक्टर न्याउची 8 रन बनाकर नाबाद रहे।

गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
भारत की ओर से तेज गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग की। लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे रहे दीपक चाहर ने 7 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 1, प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 और ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 3 विकेट अपने नाम किए। लंबे समय बाद वापसी कर रहे कुलदीप यादव को एक भी सफलता नहीं मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- भारत: शिखर धवन, शुभमन गिल, ईशान किशन, केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
- जिम्बाब्वे: तदीवानाश मारुमानी, इनोसेंट काया, सीन विलियम्स, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रजा, रेजिस चकबवा (कप्तान/विकेटकीपर), रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, रिचर्ड नगारवा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- भारत: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
- जिम्बाब्वे: रयान बर्ल, रेजिस चकाब्वा (कप्तान), तनाका चिवांगा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट काया, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमनी, जॉन मसारा, टोनी मुन्योंगा, रिचर्ड नगारवा, विक्टर न्याराउ, विक्टर न्याराउ। मिल्टन शुम्बा, डोनाल्ड तिरिपानो।












Click it and Unblock the Notifications