शानदार कैच लेने के बाद कोहली ने भी अल्लू अर्जुन के स्टाइल में थिरकाए कदम- VIDEO

नई दिल्लीः भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस समय अपने खेल का लुत्फ एक खिलाड़ी के तौर पर ले रहे हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में अपने पलों को इंजॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कोहली भले ही बल्ले से परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं लेकिन उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मुकाबले में एक असाधारण कैच लपक कर बताया कि उनकी फिटनेस में अभी भी कोई कमी नहीं है। कोहली ने जब यह जबरदस्त कैच लपका तब भारतीय टीम को इस विकेट की सख्त दरकार थी और टीम इंडिया के साथ ही गेम में फिर से बहुत अच्छे तरीके से वापस आ गई।

भारत की बढ़िया जीत-

भारत की बढ़िया जीत-

भारत ने लो स्कोरिंग मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने के दौरान 237 रन बनाए थे और टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को यह लक्ष्य हासिल नहीं करने दिया। भारतीय टीम को एक बढ़िया जीत मिली जिसमें 44 रनों से वेस्टइंडीज मैच हार गया। इसके पीछे टीम इंडिया की फील्डिंग और ठाकुर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज की बढ़िया गेंदबाजी के साथ मैन ऑफ द मैच प्रसिद्ध कृष्णा की एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी बोलिंग का योगदान था। अब तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से अजेय बढ़त ले चुकी है।

पूर्व कप्तान कैच लेने के लिए नीचे गिर गए-

भारतीय बॉलिंग अटैक ने बढ़िया शुरुआत की और वेस्टइंडीज एक समय 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 7 रन बनाकर मुश्किल स्थिति में था। लेकिन विंडीज पारी में सामरा ब्रुक्स ने कुछ बढ़िया शॉट लगाए। जबकि ऑडियन स्मिथ और अकील हुसैन भी कुछ हार्ड हिटिंग का नजारा पेश करने में कामयाब रहे। जिस तरह से स्मिथ अंतिम ओवरों में बैटिंग कर रहे थे उसको देखते हुए रोहित शर्मा को 45वें ओवर में गेंद वाशिंगटन सुंदर को सौंपनी पड़ी। सुंदर की दो गेंदों को स्मिथ ने बाउंड्री पार भेज दिया लेकिन एक गेंद पर वे कोहली द्वारा कैच आउट हो गए। यह गेंद हवा में इतनी ऊंचाई पर उछली की कोहली के पास कैच लपकने के लिए तो पर्याप्त समय था लेकिन कैच लेने के फेर में पूर्व कप्तान खुद को गिरने से रोक नहीं सके।

श्रीवल्ली गाने के डांस स्टेप किए-

कोहली ने गिरते हुए अपने सिर के पिछले हिस्से को चोटिल भी कर लिया लेकिन कैच नहीं छोड़ा। डीप मिड विकेट में लिए गए बेहतरीन कैच के बाद कोहली ने पुष्पा मूवी के ट्रेंड बन चुके श्रीवल्ली गाने के डांस स्टेप को किया।

मैच में प्रसिद्ध कृष्णा अलग ही दर्जे की बॉलिंग कर रहे थे। उन्होंने 9 ओवर में 12 ही रन खर्च किए और 4 विकेट लेने में कामयाब रहे। सीरीज का अगला मुकाबला 11 फरवरी को होगा और उसके बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज कोलकता के ईडन गार्डन में शुरू हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+