IND vs WI: शुभमन गिल ने शानदार पारी खेलकर भारत को जिताया, शतक से चूकने का मलाल रह गया
India vs West Indies: भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शानदार 85 रनों की पारी खेलकर अपनी फॉर्म की अनिश्चितता को खत्म किया। भारत ने इस मैच को जीतने के बाद सीरीज भी 2-1 से जीत ली है।
भारत के बाकि खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 351 रन बनाए। अपनी पारी पर गिल का कहना है कि यह उनके लिए खास थी, लेकिन वे दुर्भाग्य से अपने शतक से चूक गए।

गिल ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के समय ये बात कही। उन्होंने 64 गेंदों पर 77 रन बनाने वाले ईशान किशन के साथ पहले विकेट के लिए 143 रन भी जोड़े। पिच के बारे में बात करते हुए गिल ने बताया कि ये बढ़िया खेल रहे थी, लेकिन जब गेंद पुरानी हो गई तो उसको हिट करना आसान नहीं था।
गिल शुरुआती दो मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन में कामयाब नहीं रहे। उन्होंने अपने दूसरे वनडे के प्रदर्शन पर भी बात करते हुए कहा, "लास्ट गेम में, मैं सेट था और पारी में गति देने का प्रयास कर रहा था, आप विपक्षियों पर लगातार दबाव बनाने की कोशिश करते हैं, वनडे गेम अब ऐसे ही खेला जाता है। मैंने बस अपना बेहतर करने की कोशिश की और इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा कि कौन खेल रहा है, कौन नहीं।"
ये भी पढ़ें- शतक लगाते ही टीम से बाहर हो गए विराट कोहली, इस तरह कैसे टूटेगा 100 शतकों का रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 151 रनों पर ढेर कर दिया। शार्दुल ठाकुर ने फिर बढ़िया बॉलिंग करते हुए 4 विकेट लिए। मुकेश कुमार का निखरना जारी रहा, जिन्होंने 3 विकेट लिए और कुलदीप यादव ने फिर जानदार गेंदबाजी के जरिए 25 रन देकर 2 विकेट लिए।












Click it and Unblock the Notifications