शतक लगाते ही टीम से बाहर हो गए विराट कोहली, इस तरह कैसे टूटेगा 100 शतकों का रिकॉर्ड
Virat Kohli 76 centuries: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से जीतने में कामयाबी हासिल की। लेकिन इस सीरीज के दौरान विराट कोहली बल्लेबाजी करते नजर नहीं आए। पहले मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होने के बावजूद वह बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। जबकि बाकी बचे दो मैचों में वह टीम से बाहर थे। कोहली की जगह नंबर तीन पर तीन नए खिलाड़ियों का प्रयोग किया गया।
कोहली ने जड़ा था शतक: वनडे सीरीज से पहले आखिरी टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली ने शतक जड़ा था। लंबे अर्से बाद विराट कोहली के बल्ले से टेस्ट में शतक निकला था। विराट कोहली ने 10 चौके की मदद से 180 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। कोहली के टेस्ट करियर का यह 29वां शतक रहा। कोहली के पास वनडे में भी बड़ी पारी खेलने का मौका था।

वनडे में भी था शतक जड़ने का मौका: तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी विराट कोहली के पास कम से कम एक शतक जड़ने का मौका था। लेकिन विराट कोहली वनडे सीरीज में बल्लेबाजी नहीं की। अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली नंबर तीन पर तीनों ही मैचों में खेलते तो वह कम से कम एक और शतक जड़ने में कामयाबी हासिल कर सकते थे। कोहली के फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर को अधिक से अधिक शतक लगाते हुए देखना चाहते हैं।
कैसे टूटेगा 100 शतकों का रिकॉर्ड: विराट कोहली के पास इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 76 शतक है। कोहली के पास सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने का शानदार मौका है। लेकिन फॉर्म में होने के बावजूद ऐसे टीम से बाहर होने पर वह अपने इस लक्ष्य तक कैसे पहुंच पाएंगे, ये सोचने वाली बात है। विराट कोहली से इस साल एशिया कप और वर्ल्ड कप में बड़ी पारियों की उम्मीद होगी।












Click it and Unblock the Notifications