IND vs WI: वनडे सीरीज से पहले शिखर धवन ने कही ये बात, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच आज क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद में खेला जाएगा।
नई दिल्ली, 22 जुलाई: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच आज क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वनडे सीरीज के लिए नियमित कप्तान रोहित शर्मा समेत कई भारतीय खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

ऐसे में शिखर धवन को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है। मैच से पहले बीसीसीआई ने शिखर धवन का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें धवन ने कहा कि वह वनडे सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह बतौर कप्तान टीम का सहयोग करेंगे।
मैं शेयर करना पसंद करता हूं
शिखर धवन ने कहा, मैं इसके लिए बेहद उत्साहित हूं, क्योंकि जब भी टीम के साथ काम करने का मौका मिलता है तो मुझे लगता है कि जो भी मेरा स्किल है मैं उनके साथ शेयर करता हूं। मेरी जो मानसिक तौर पर मजबूती होती है मैं उनके साथ शेयर करता हूं। क्योंकि स्किल सबका अपना रहता ही ट्रेनिंग भी मैं सबकुछ उनके साथ शेयर करना पसंद आता है। धवन साल 2022 में भारतीय टीम की कमान संभालने वाले 7वें कप्तान बनने जा रहे हैं। धवन ने श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम की कप्तानी की थी।
🗣️ 🗣️ "I am very excited to lead the ODI side." @SDhawan25 sums up how he is looking forward to captain #TeamIndia in the #WIvIND ODI series. 👌 👌 pic.twitter.com/MWXzTkLJ13
— BCCI (@BCCI) July 22, 2022
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
- भारत: शिखर धवन (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा/अक्षर पटेल, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह।
- वेस्टइंडीज: शाई होप, ब्रैंडन किंग, शमरह ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ।












Click it and Unblock the Notifications