IND vs WI 1st T20 : निकोलस पूरन ने खेली विस्फोटक पारी, रवि बिश्नोई ने की जबरदस्त गेंदबाजी
कोलकाता : तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में निकोलस पूरन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी की मदद से विंडीज ने भारत के खिलाफ 7 विकेट खोकर 158 रनों का लक्ष्य रखा। निकोलस ने 43 गेंदों में 61 रन बनाए, जिसमें 4 चाैके तो 5 दनदनाते छक्के रहे। उनके अलावा ओपनर काइल मायर्स ने 24 गेंदों में 31 रन बनाए। अंत में कप्तान किरोन पोलार्ड ने 19 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। भारत की तरफ से डेब्यू करने वाले रवि बिश्नोई ने महज 17 रन देकर 2 विकेट लिए हुए जबरदस्त गेंदबाजी पेश की। हर्षल पटेल ने भी 2 विकेट लिए। उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर व युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला।

इससे पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विंडीज के लिए ब्रैंडन किंग के साथ काइल ओपनिंग करने आए। लेकिन ब्रैंडन (4) के रूप में विंडीज को पहले ओवर की 5वीं गेंद पर ही भुवनेश्वर कुमार ने झटका दे दिया। हालांकि, इसके बाद काइल ने विकेटकीपर निकोलस पूरन के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी हुई। 7वें ओवर की पांचवीं गेंद पर काइल चहल की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लाैट गए। चाैथे नंबर पर आए रोस्टन चेस (4) को रवि विश्रोई ने 11वें ओवर में चलता किया। इसी ओवर की 5वीं गेंद रोवमैन पोवेल (2) को भी रवि ने आउट कर 74 के स्कोर पर विंडीज को चाैथा झटका दे दिया। फिर 14वें ओवर की 5वीं गेंद पर अकील होसैन(10) को दीपक चाहर ने आउट कर विंडीज की आधी टीम 90 के स्कोर पर पवेलियन भेज दी।
यह भी पढ़ें- श्रेयय अय्यर को KKR की कप्तानी साैंपने पर मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने दिया बयान
हालांकि इसके बाद निकोलस को कप्तान किरोन पोलार्ड का साथ मिला। दोनों के बीच 6वें विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी हुई, जिस बीच निकोलस ने अपने टी20आई करियर का छठा अर्धशतक भी पूरा किया। हालांकि वह भी 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर हर्षल पटेल का शिकार बन गए। इसके बाद किरोन पोलार्ड ने ओडिन स्मिथ के साथ मिलकर टीम का स्कोर 157 तक पहुंचाया। स्मिथ पारी की आखिरी गेंद पर हर्षल पटेल के हाथों 4 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं पोलार्ड 2 चाैकों व 1 छक्के की मदद से 19 गेंदों में 24 रन बनाकर नाबाद रहे।












Click it and Unblock the Notifications