IND vs WI: टेस्ट क्रिकेट में KL Rahul का दबदबा, बने दुनिया के नंबर-1 ओपनर, 9 साल बाद जड़ा शतक
IND vs WI KL Rahul: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ दिया है। पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के पहले सेशन में केएल राहुल ने शतक पूरा करने में सफलता हासिल की। राहुल ने 190 गेंदों में यह शतक पूरा किया, अपने घरेलू सरजमीं पर 9 साल बाद केएल राहुल के बल्ले से टेस्ट शतक आया है। इसके साथ ही राहुल ने पहली पारी में अपनी शानदार फ़ॉर्म को जारी रखते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
बन गए दुनिया के नंबर-1 ओपनर (IND vs WI KL Rahul)
इंग्लैंड की मुश्किल पिचों पर अपनी बल्लेबाज़ी का दम दिखाने के बाद राहुल ने अब अहमदाबाद में साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले ओपनर बनकर इतिहास रच दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी बेहतरीन पारी के दौरान केएल राहुल ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। इस साल राहुल ने अपनी निरंतरता से सबको प्रभावित किया है।

लिस्ट में टॉप पर राहुल का नाम
आंकड़ों पर नज़र डालें तो, केएल राहुल ने अब तक 13 पारियों में 650 से अधिक रन बनाए हैं, जिससे वह इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं। उन्होंने डकेट (602 रन) को पीछे छोड़ा, जबकि भारत के एक और युवा स्टार यशस्वी जायसवाल 479 रनों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। केएल राहुल की कोशिश इस फॉर्म को टेस्ट सीरीज में जारी रखना चाहेंगे।
ज़बरदस्त फ़ॉर्म में राहुल
केएल राहुल ने यह रिकॉर्ड इस साल खेले गए अपने 7वें टेस्ट मैच में हासिल किया है। इन मैचों की 13 पारियों में उनका औसत 50.91 का रहा है। उनकी बल्लेबाज़ी में न केवल रन की संख्या बढ़ी है, बल्कि उनकी कंसिस्टेंसी भी देखने लायक रही है। इस साल उनके बल्ले से 3 शानदार शतक और 3 ज़बरदस्त अर्धशतक निकल चुके हैं। केएल राहुल का यह प्रदर्शन न केवल उनके व्यक्तिगत करियर के लिए, बल्कि टीम इंडिया के लिए भी बेहद अहम है।












Click it and Unblock the Notifications