IND vs WI: कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला?

IND vs WI 2nd Test: भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में महज ढाई दिन में वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट मैच में पराजित कर दिया। भारतीय टीम ने एक पारी और 140 रनों के बड़े अंतर से इस मुकाबले को अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

अब दूसरा टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के लिए अंतिम मौका होगा। विंडीज को सीरीज में बने रहने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करनी पड़ेगी। ड्रॉ होने पर भी काम नहीं चलने वाला है। हारने या ड्रॉ की स्थिति में वेस्टइंडीज के हाथ से यह सीरीज चली जाएगी।

ind vs wi

IND vs WI: दूसरा टेस्ट कब और कहां?

दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर 2025 से 14 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में खेला जाएगा। पहला टेस्ट मैच जल्दी समाप्त होने की वजह से दूसरे टेस्ट से पहले प्लेयर्स को आराम करने के लिए पर्याप्त समय मिल गया है।

वेस्टइंडीज की फॉर्म को देखते हुए कहा जा सकता है कि उनके लिए दूसरा टेस्ट मैच आसान तो बिलकुल नहीं होने वाला है। टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहने की उम्मीद की जा सकती है। भारतीय टीम बैटिंग और गेंदबाजी दोनों में मेहमान टीम से आगे दिखाई दे रही है।

IND vs WI: दूसरा टेस्ट कैसे देखें लाइव

मुकाबला देखने के लिए फैन्स को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जाना होगा। टीवी पर वहां लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा जियो-हॉटस्टार पर भी इस मैच का लाइव लुत्फ़ उठाया जा सकता है। DTH पर डीडी स्पोर्ट्स पर जाकर भी मैच को फ्री में देखा जा सकता है। 10 अक्टूबर को सुबह 9 बजे टॉस होगा, 9:30 बजे से गेम शुरू हो जाएगा।

भारतीय टीम
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुधर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, एन जगदीशन, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, देवदत्त पडिक्कल

वेस्टइंडीज टीम
तेजनारायण चंद्रपाल, जॉन कैंपबेल, एलिक अथानाज़, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), रॉस्टन चेज़ (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खारी पियरे, योहान लेन, जैडन सील्स, एंडरसन फिलिप, जेडिया ब्लेड्स, केव्लोन एंडरसन, टेविन इमलाच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+