IND vs WI: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, प्लेइंग-XI में एक बदलाव
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। ये मैच पोर्ट ऑफ स्पेन के क्विंस पार्क ओवल के मैदान पर खेला जाएगा।
पोर्ट ऑफ स्पेन, जुलाई 27: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। ये मैच पोर्ट ऑफ स्पेन के क्विंस पार्क ओवल के मैदान पर खेला जाएगा, जहां भारत के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें- 5 खिलाड़ी जो Ben Stokes की तरह ODI क्रिकेट से ले सकते हैं संन्यास, लिस्ट में दो भारतीय शामिल
भारत ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। टीम में आवेश खान की जगह तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई है। जबकि विंडीज ने टीम में 3 चेंज किए हैं। अल्जारी जोसेफ, रोवमन पॉवेल और शेफर्ड की जगह जेसन होल्डर, कीमो पॉल और कीसी कार्टी को मौका मिला है।
क्लीन स्वीप का मौका
आखिरी मुकाबला जीतकर धवन एंड कंपनी वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप करना चाहेगी। अगर भारत मैच जीत जाता है, तो दूसरी बार ऐसा होगा जब इंडिया विंडीज को उसी की धरती पर वनडे सीरीज के सभी मुकाबले हराएगी। विराट कोहली की कप्तानी में 2019 में भारत ने वेस्टइंडीज का दौरा किया था। इस दौरे का पहला और दूसरा मैच जीतकर भारत ने सीरीज जीती थी। वहीं आखिरी मैच पूरा नहीं खेला जा सका था।
2021/22 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया में भी भारत ने वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप किया था, तब टीम ने 3-0 से सीरीज जीती थी।
द्रविड़ की हुई तारीफ
टॉस के समय शिखर धवन ने कहा, हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। हम एक अच्छा स्कोर पोस्ट करना चाहते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि सब अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, यह देखकर अच्छा लगता है। यह हमारे लिए बहुत बड़ी सकारात्मक बात है, इससे खुश हूं। मुझे लगता है कि इरादा महत्वपूर्ण है, लेकिन साथ ही आपको स्मार्ट होने की जरूरत है। द्रविड़ अच्छा काम कर रहे हैं, खिलाड़ी जितना खेलेंगे, उन्हें उतना ही अच्छा मिलेगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
टीम इंडिया- शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।
वेस्टइंडीज- शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, कीसी कार्टी, शमरह ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, अकील होसेन, हेडन वॉल्श, जेडन सील्स।
ये भी पढ़ें- तीसरे वनडे में शिखर धवन अपने नाम कर सकते हैं एक खास रिकॉर्ड, करना होगा यह काम












Click it and Unblock the Notifications