IND vs WI: हार के बाद बढ़ी Team India की टेंशन, चोट के चलते तीसरे मैच से बाहर हुआ ये खिलाड़ी

चोट के चलते स्टार तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel) तीसरे टी20 मैच से बाहर हो गए हैं। इससे पहले हर्षल दूसरे मैच के दौरान भी सिलेक्शन के लिए फिट नहीं थे।

नई दिल्ली, 2 अगस्त: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम (Team India) को 5 विकेट से मिली हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम इंडिया के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, चोट के चलते स्टार तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel) तीसरे टी20 मैच से बाहर हो गए हैं। इससे पहले हर्षल दूसरे मैच के दौरान भी सिलेक्शन के लिए फिट नहीं थे।

ये भी पढ़ें- CWG 2022 LIVE: जूडो के बाद वेटलिफ्टिंग में भारत को एक और मेडल, हरजिंदर कौर ने जीता ब्रॉन्ज

सामने आया बीसीसीआई का बयान

सामने आया बीसीसीआई का बयान

दूसरे मुकाबले में टॉस के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर हर्षल की चोट की जानकारी दी। बोर्ड ने ट्वीट कर लिखा, ''हर्षल पटेल की पसली में चोट है और वह दूसरे और तीसरे टी20 के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है।''

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में भी हर्षल पटेल को प्लेइंग-11 का टिकट नहीं मिला था।

बढ़ सकती है भारतीय टीम की टेंशन

बढ़ सकती है भारतीय टीम की टेंशन

इस बात में कोई शक नहीं है कि हर्षल पटेल की इंजरी ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है। हर्षल को एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा माना जा रहा है। पिछले साल इंटरनेशनल डेब्यू के बाद उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित भी किया है। हाल फिलहाल के समय में पटेल टी20 फॉर्मेट में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ बन चुके हैं।

17 मैचों में लिए 23 विकेट

17 मैचों में लिए 23 विकेट

पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ हर्षल पटेल को टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने का मौका मिला था। अभी तक 31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने 17 T20I मैचों में 20.96 की शानदार औसत से कुल 23 विकेट अपनी झोली में डाले हैं। उनका सबसे बढ़िया प्रदर्शन 4/25 का रहा। हर्षल डेथ ओवर्स में कंजूसी से गेंदबाजी करने और विकेट लेने के लिए जाने जाते हैं। उम्मीद करते हैं कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं होगी और वो जल्द वापसी करेंगे।

सीरीज 1-1 की बराबरी पर

सीरीज 1-1 की बराबरी पर

5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में पूरे 68 रन से जीता था, लेकिन दूसरे मैच में टीम को आखिरी ओवर में 5 विकेट से मिली हार का मुंह देखना पड़ा। दूसरे मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और तीसरा मुकाबला मंगलवार को सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+