IND vs WI : भारत को लगा एक और झटका, बड़ा खिलाड़ी निकला कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में इस समय हलचल मच गई है। बुधवार को चार क्रिकेटरऔर तीन सपोर्ट स्टाफ कोरोना की चपेट में आए। शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर कोरोना पॉजिटिव हैं। ये तीनों खिलाड़ी वनडे सीरीज की टीम का हिस्सा थे। स्टैंडबाई खिलाड़ियों में शामिल तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी चपेट में आए। अब भारतीय टीम के बड़े खिलाड़ी साबित हो रहे ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

अक्षर खराब फिटनेस के चलते हालांकि विंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उन्हें टी20आई टीम में चुना गया था। हालांकि अब उनके शामिल होने पर काले बादल मंडरा रहे हैं। चोट के कारण अक्षर साउथ अफ्रीका के पिछले दौरे से चूक गए थे। रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या के अनुपलब्ध होने के कारण भारत को साउथ अफ्रीका दाैरे पर पहले 2-1 से टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी, फिर तीन टी20आई मैचों में क्लीन स्वीप झेलना पड़ा था।
यह भी पढ़ें- IND vs WI : पहले वनडे में भारतीय टीम रचेगी इतिहास, बनाएगी बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
खेलने पर सस्पेंस
अब टी20आई सीरीज में अक्षर पटेल के खेलने पर सस्पेंस है। उन्हें सीरीज शुरू होने से पहले खुद को नेगेटिव पाना होगा। अक्षर अभी तक टीम इंडिया के कैंप में शामिल नहीं हुए थे। वह अपने घर पर हैं। अक्षर पहले भी पॉजिटिव हुए थे। अक्षर टी20 विश्व कप के बाद हुई न्यूजीलैंड सीरीज में टीम का हिस्सा थे। तीन मैच की सीरीज में उन्होंने 6 की इकोनॉमी से रन देकर चार विकेट लिए थे।
ऐसा है पूरा शेड्यूल-
6 फरवरी- पहला वनडे, अहमदाबाद
9 फरवरी-दूसरा वनडे, अहमदाबाद
11 फरवरी-तीसरा वनडे, अहमदाबाद
टी20 सीरीज का शेड्यूल
16 फरवरी- पहला टी20, कोलकाता
18 फरवरी-दूसरा टी20, कोलकाता
20 फरवरी-तीसरा टी20, कोलकाता
वेस्टइंडीज वनडे के लिए ऐसी है चुनी गई भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर , शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मो. सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान
टी20आई टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और हर्षल पटेल












Click it and Unblock the Notifications