IND vs WI: अभिषेक शर्मा ने छोड़ा लड्डू कैच, फिर सूर्या ने हवा में उड़कर पलटा मैच, बुमराह ने भी किया कमाल
IND vs WI T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर इस मैच में भारतीय फील्डिंग के दौरान एक ऐसा लम्हा आया जिसे देख फैंस भी हैरान रह गए। मैच के एक अहम मोड़ पर युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा से एक बड़ी चूक हो गई।
अभिषेक ने छोड़ा आसान कैच (IND vs WI T20 World Cup 2026)
हालांकि, बाद में कप्तान सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह के अनुभव ने टीम इंडिया की वापसी सुनिश्चित की। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रोस्टन चेज का एक आसान सा कैच अभिषेक के हाथों से फिसल गया। अभिषेक बेहतरीन फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं, वह बिल्कुल सही पोजीशन में थे, लेकिन गेंद उनके हाथों में टिक नहीं पाई। इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए चेज ने 40 रनों की अहम पारी खेली, जिससे वेस्टइंडीज एक समय मजबूत स्थिति में नजर आने लगा था।

कप्तान सूर्या और बुमराह का पलटवार
मैदान पर तनाव साफ देखा जा सकता था। हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव इस कैच छूटने पर नाखुश दिखे, लेकिन उन्होंने सीनियर खिलाड़ी के तौर पर संयम बनाए रखा और अभिषेक को कुछ नहीं कहा। इसके बाद भारत के स्ट्राइक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कमान संभाली। बुमराह ने सटीक गेंदबाजी करते हुए दो जरूरी विकेट झटके, जिसमें खतरनाक दिख रहे शिमरॉन हेटमायर (27 रन) का विकेट भी शामिल था।
इस मैच का सबसे अहम पल तब आया जब सूर्यकुमार यादव ने अपनी शानदार फील्डिंग का मुजाहिरा पेश किया। जिस बल्लेबाज (रोस्टन चेज) का कैच अभिषेक से छूटा था, सूर्या ने बाद में उसी का एक मुश्किल कैच लपककर अभिषेक की गलती की भरपाई की और टीम को बड़ी राहत दिलाई। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज की रन गति पर लगाम लगा दी है। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह ने भी कसी हुई गेंदबाजी की है।
भारतीय टीम: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।












Click it and Unblock the Notifications