Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

2015 के बाद से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट शतक जड़ने वाले 5 डेब्यूटेंट, जानिए कोई क्यों नहीं बन पाया 'सुपरस्टार'

India vs West Indies Test Series 2023: यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal)ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट मैच में एक बेहतरीन शतक लगाया है। बाएं हाथ का यह युवा बल्लेबाज विंडसर पार्क में जारी टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्टंप तक 143 रन बनाकर नाबाद था। जयसवाल ने भारत के लिए डेब्यु टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले तीसरे ओपनिंग बल्लेबाज बनने का गौरव भी हासिल किया।

वेस्टइंडीज की धरती पर 2015 के बाद से 5 ऐसे डेब्युटेंट है जिन्होंने टेस्ट मैच में शतक लगाया लेकिन इनमें से कोई भी आज बड़ा सुपरस्टार नहीं बन पाया है आइए जानते हैं इसका कारण क्या है। (Image- Social Media)

 5 Test debutants scored a century against West Indies

एडम वॉग्स-

ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जून 2015 में 130 रनों की नाबाद पारी खेली थी और यह उनका पहला टेस्ट मैच था। यह खिलाड़ी प्रतिभा का पूरा धनी होने के बावजूद एक बड़ा नाम इसलिए नहीं बन पाया क्योंकि उनको अपना पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका 35 साल की उम्र में मिला था।

इसके बाद उन्होंने 20 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 61.87 के जबरदस्त औसत के साथ 1485 रन बनाए। उन्होंने वनडे क्रिकेट में भी 45.78 की औसत के साथ 31 मैचों में 870 रन बनाए हैं और 7 T20 इंटरनेशनल मैचों में भी उनका औसत 46.3 रहा है। ये आंकड़े किसी भी सुपरस्टार को पीछे छोड़ने के लिए काफी है लेकिन उम्र के चलते वॉग्स अधिक मैच नहीं खेल पाए। इसीलिए आज इस क्रिकेट खिलाड़ी को काफी हद तक भुलाया जा चुका है।

टॉम ब्लंडेल-

न्यूजीलैंड का यह विकेटकीपर बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ 2017 में टेस्ट डेब्यू करते हुए नाबाद 107 रन बना चुका है। ब्लंडेल टेस्ट मैचों में जितने सक्रिय हैं वनडे और टी-20 में उनको इतनी कामयाबी नहीं मिली है जिसके चलते वह इंटरनेशनल क्रिकेट की दुनिया में बहुत बड़ा नाम नहीं है। 35 साल के पूरे होने जा रहे इस खिलाड़ी ने टेस्ट मैच में 26 मुकाबले खेलते हुए 43.63 की औसत से 1658 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक भी शामिल है।

पृथ्वी शॉ-

भारत के ओपनिंग बल्लेबाज ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 134 रनों की पारी खेली थी। तमाम तरह की प्रतिभा होने के बावजूद पृथ्वी कभी चोट, कभी डोपिंग, कभी फॉर्म की वजह से टीम से बाहर होते रहे। उनकी तकनीक में भी दिक्कत रही। इसके चलते सुनहरे भविष्य की झलक दिखाने के बावजूद यह खिलाड़ी आज भारत की इंटरनेशनल टीम में शामिल नहीं है।

पाथुम निशांका-

श्रीलंका के इस खिलाड़ी ने 2021 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 103 रनों की पारी खेली थी। निशांका 25 साल के हैं और उनका करियर अभी भी शुरुआती दौर में है। उन्होंने नौ टेस्ट मैचों में 38.35 की औसत से 537 रन बनाए हैं और 34 वनडे मैच खेलने के बाद औसत 40 के आसपास है। 42 इंटरनेशनल T20 में भी 27.45 की औसत से बल्लेबाजी की है। ये ठीक-ठाक बल्लेबाज है उनमें काफी प्रतिभा है। उनके सामने काफी क्रिकेट बचा है जहां पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए वे एक नए सुपरस्टार के तौर भी पर उभर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- भारत की ओर से टेस्ट मैचों में ओपनिंग करने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज, बहुत कम ही बना पाए हैं अपनी पहचान

यशस्वी जायसवाल-

इस लिस्ट के अंतिम बल्लेबाज हैं भारत के युवा बाएं हाथ के ओपनर, जिन्होंने 13 जुलाई को में शतक लगाया है। ये उनका पहला ही टेस्ट है तो फिलहाल सुपरस्टार बनना संभव नहीं लेकिन उनके नाम को लेकर क्रिकेट जगत में पर्याप्त हल्ला पहले से मौजूद है। ऐसा कोई कारण नहीं नजर नहीं आता कि ये बल्लेबाज कुछ ही सालों में अगली बड़ी सनसनी बनकर ना उभरे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+