IND vs WI: भारत ने लगातार 13वीं वनडे सीरीज पर जमाया कब्जा, टीम इंडिया की जीत के 5 हीरो
West Indies vs India, 3rd ODI, Highlights: वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में 200 रन से हराकर भारत ने तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने लगातार 13वीं वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया। भारत के लिए इस मुकाबले में कप्तानी हार्दिक पंड्या कर रहे थे और उन्होंने बल्ले से टीम के लिए फिनिशर का रोल अदा किया।
ईशान किशन: इस वनडे सीरीज में ईशान किशन का बल्ला जमकर हल्ला बोला है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई तीनों ही मुकाबलों में अर्धशतक लगाने का कारनामा किया। ईशान किशन ने 64 गेंदों में 8 चौके और तीन छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। उन्होंने शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी निभाई।

शुभमन गिल: आईपीएल में रनों की बौछार करने वाले शुभमन गिल ने आखिरीकार इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अपना फॉर्म वापस पा लिया है। टीम को जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब शुभमन गिल ने भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने का काम किया। गिल ने 92 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 85 रनों की पारी खेली। उन्होंने भारत को एक मजबूक शुरुआत दिलाने का काम किया।
संजू सैमसन: दूसरे वनडे मैच में बल्ले से फ्लॉप रहने वाले संजू सैमसन ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। संजू सैमसन ने दो चौके और 4 छक्के की मदद से 51 रन बनाए। वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन को इस मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया और उन्होंने इसका जमकर फायदा उठाया।
हार्दिक पंड्या: भारतीय टीम के लिए हार्दिक पंड्या ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने फिनिशर की भूमिका बखूभी निभाया। उन्होंने पांच छक्के और चार चौके की मदद से 52 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाने का काम किया।
मुकेश कुमार-शार्दुल ठाकुर: बल्लेबाजों के बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी धमाकेदार प्रदर्शन किया। मुकेश कुमार ने 7 ओवर में 30 रन देकर तीन सफलता हासिल की। वहीं शार्धुल ठाकुर ने 6.3 ओवर में 37 रन देकर चार विकेट अपने नाम किया।












Click it and Unblock the Notifications