IND vs WI: दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, भारतीय टीम में एक बदलाव

त्रिनिदाद, अगस्त 01। वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत यानि पहले बल्लेबाजी के लिए उतरेगा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। टीम में रवि बिश्नोई की जगह आवेश खान को मौका मिला है। वहीं वेस्टइंडीज की टीम में कोई बदलाव नहीं है।

India vs West Indies

3 घंटे देरी से शुरू हुआ मैच

आपको बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला सेंट किट्स के बैसेतेरे ग्राउंड में खेला जाएगा। आज मैच 3 घंटे की देरी से शुरू हो रहा है। पहले मैच का समय 8 बजे था, लेकिन विंडीज क्रिकेट की ओर से यह जानकारी दी गई कि खिलाड़ियों का सामान नहीं पहुंचने की वजह से मैच 11 बजे शुरू होगा। हालांकि पहले मैच शुरू होने का समय 10 बजे का बताया गया था। यह इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला मौका है, जब खिलाड़ियों का सामान पहुंचने में देरी की वजह से मैच लेट शुरू हुआ है।

सीरीज में 1-0 से आगे है भारत

दरअसल, पहला टी20 मैच त्रिनिदाद में था, जबकि दूसरा टी20 मुकाबला सेंट किट्स के बैसेतेरे ग्राउंड पर खेला जाएगा। खिलाड़ियों का सामान त्रिनिदाद से सेंट किट्स समय से नहीं पहुंचा, इसीलिए मैच में देरी हुई है। आपको बता दें कि टीम इंडिया 5 टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत ने पहला मैच 68 रनों से जीत लिया था। रोहित शर्मा की हाफ सेंचुरी और दिनेश कार्तिक की मैच फिनिशिंग पारी की बदौलत भारत ने विंडीज को 68 रन से मात दी थी।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जाडेजा, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और अर्शदीप सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+