IND vs WI 1st T20I: केएल राहुल के बाहर होने के बाद कौन होगा रोहित का जोड़ीदार, देखें प्लेइंग 11

वनडे सीरीज के बाद अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है।

नई दिल्ली, 29 जुलाई: वनडे सीरीज के बाद अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। टी20 में रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, भुवनेश्वर कुमार समेत कई स्टार खिलाड़ियों को वापसी हो रही है। वहीं विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज के लिए भी आराम दिया गया है। टी20 सीरीज का पहला मुकबला आज ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 क्या होगी आइए जानते हैं।

Recommended Video

    IND vs WI: T20 सीरीज पर Team India की नजरें, कप्तान Rohit की होगी वापसी | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    प्लेइंग इलेवन चुनने में कई चुनौतियां

    प्लेइंग इलेवन चुनने में कई चुनौतियां

    • तीसरे नंबर पर कौन बल्लेबाजी करेगा?
    • क्या श्रेयस अय्यर और दीपक हुड्डा दोनों साथ खेल सकते हैं?
    • चोट से वापसी के लिए तैयार हैं रविंद्र जडेजा?
    • क्या होगा भारत का गेंदबाजी संयोजन?
    • भारत का तीसरा सीमर कौन होगा?
    • क्या कुलदीप यादव के लिए जगह है?
    • आर अश्विन कहां फिट बैठते हैं?
    केएल राहुल हुए बाहर

    केएल राहुल हुए बाहर

    केएल राहुल के बाहर होने के बाद संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन या संजू सैमसन में से कोई एक ओपन कर सकता है। वहीं इंग्लैंड दौरे पर पंत ने भी पारी की शुरुआत करते हुए शानदार बल्लेबाजी की थी, ऐसे में वह भी रोहित के जोड़ीदार हो सकते हैं। तीसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर और दीपक हुड्डा में से किसी एक को मौका मिल सकता है। दोनों ही खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार के कंधों पर रहेगी। वहीं हर्षल पटेल और हार्दिक पांड्या भारतीय पेस अटैक का हिस्सा हो सकते हैं। स्पिन की जिम्मेदारी जडेजा और अश्विन के कंधों पर रह सकती है।

    दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

    दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

    • भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक/संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा/दीपक हुड्डा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, आर अश्विन/अक्षर पटेल।
    • वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, शमर ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, कीमो पॉल, हेडन वॉल्श।
    दोनों टीमें इस प्रकार हैं

    दोनों टीमें इस प्रकार हैं

    • वेस्टइंडीज: निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमन पॉवेल (उप कप्तान), शमरह ब्रूक्स, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मायर्स, ओबेड मैकॉय, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, डेवोन थॉमस, हेडन वॉल्श जूनियर।
    • भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव*, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+