IND vs WA XI: ऋषभ पंत और रोहित शर्मा फ्लॉप, सूर्यकुमार यादव ने जड़ा शानदार अर्धशतक

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय विककेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और कप्तान रोहित शर्मा आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे हैं।

India vs Western Australia XI, Practice Match: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय विककेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और कप्तान रोहित शर्मा आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच के बाद अनऑफिशियल वॉर्म- अप मैच में भी इन दोनों ही बल्लेबाजों के बल्ले से रन नहीं निकले हैं। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जल्द ही पवेलियन लौट गए।

पंत ने बनाए 17 गेंदों में महज 8 रन

पंत ने बनाए 17 गेंदों में महज 8 रन

विककेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इस मैच में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिला। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई पिच पर पंत बल्ले से संघर्ष करते नजर आए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 17 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं कप्तान रोहित शर्मा भी इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक

भारतीय टीम के लिए एक बार फिर सूर्यकुमार यादव संकटमोचक बनकर सामने आए। सूर्य़कुमार यादव ने शानदार 52 रनों की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव के अलावा हार्धिक पंड्या, दीपक हुड्डा और दिनेश कार्तिक ने भी टीम के लिए कुछ अहम रन जोड़ने में कामयाबी हासिल की। दिनेश कार्तिक ने नाबाद 19 रनों की पारी खेली। जबकि हार्दिक पंड्या ने 27 और हुड्डा ने 22 रन बनाने में सफलता हासिल की। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 158 रन बनाए।

कोहली, राहुल और अश्विन ने नहीं लिया हिस्सा

कोहली, राहुल और अश्विन ने नहीं लिया हिस्सा

इस प्रैक्टिस मुकाबले में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली, केएल राहुल और आर अश्विन नहीं खेल रहे थे। इन तीनों ही खिलाड़ियों को नेट पर प्रैक्टिस करते देखा गया। पाकिस्तान के खिलाफ हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले रोहित शर्मा और ऋषभ पंत की फॉर्म ने टीम की टेंशन को बढ़ा दिया है। वर्ल्ड कप से ठीक पहले बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन देखकर सोशल मीडिया पर फैंस भी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+