'मैं इस समय सबसे खराब बल्लेबाज हूं,' विराट कोहली ने कही चौंकाने वाली बात
विराट कोहली ने अपने खराब दौर को याद करते हुए कई बातों का जिक्र किया है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने उस समय को कैसे मैनेज किया।

Virat Kohli Remembers his bad time: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अब एक बार फिर से चमक रहे हैं। करियर में खराब समय के बाद वह वापस अपने पुराने रंग में लौट आए हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में शतक के बाद उनको प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। कोहली ने अपने करियर के खराब समय हो याद करते हुए कहा है कि उस समय मुझे खुद के प्रति सच्चा होना था। उन्होंने कहा कि खराब प्रदर्शन के कारण निराशा के बाद भी मुझे ऐसा करना था और मैंने वही किया।

उम्मीदें हावी नहीं होनी चाहिए
बीसीसीआई के एक वीडियो में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव बात कर रहे हैं। कोहली ने अपने खराब समय को याद करते हुए कहा कि आशाएं और उम्मीदें हावी हो जाती है, तो चीजें आपसे दूर जाती हैं। मेरे मामले में ऐसा हुआ था। मुझे लोगों की उम्मीदों के अनुसार खेलने की चीजें दिमाग में आती थी। मैं वह कर नहीं पाया और मेरा गेम मुझसे और दूर होता चला गया। मेरी इच्छाएँ मेरे गेम के ऊपर पूरी तरह से हावी हो चुकी थी। इस वजह से मैं उस खराब दौर में कुछ नहीं कर पा रहा था। सूर्यकुमार यादव को भी कोहली ने यही सलाह दी कि खुद पर अपनी इच्छाओं को हावी मत होने देना।

सच को स्वीकार करना होता है
विराट कोहली ने कहा कि खराब समय में आपको सच स्वीकारना होता है। मेरे साथ भी यही था। मैं अच्छा नहीं खेल रहा था इसलिए मुझे यह स्वीकार करना था कि मैं सबसे खराब खिलाड़ी हूँ। मैं हताशा के कारण खुश नहीं रह पा रहा था। यह जरूरी नहीं कि जो लोग आपके साथ रहकर सपोर्ट करते हैं वे हर समय आपको ऐसी स्थिति में देखकर साथ रहें। मुझे अपनी चीजों को ध्यान में रखते हुए एक जिम्मेदारी लेनी थी। मैंने वही किया था और बाद में सब ठीक होता गया।

सूर्यकुमार यादव को अहम सलाह
कोहली ने सूर्यकुमार यादव की बैटिंग को लेकर उनकी तारीफ की लेकिन एक अहम सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि लोग आपको अलग नज़र से देखते हैं। जब आप बैटिंग के लिए जाओगे तो लोग सोचते हैं कि सूर्य यह कर देगा। कई बार अच्छी बैटिंग और फॉर्म होती है तब सब चीजें भी अच्छी चलती हैं। कोहली ने कहा कि पिछले एक साल एम् सूर्यकुमार यादव ने जो काम किया है वह शानदार है। सूर्यकुमार यादव को भी कोहली ने कहा कि आपको जो चीज चाहिए, उसे खुद के ऊपर हावी मत होने देना। हावी होने पर वह चीज हासिल करने में परेशानी होती है।












Click it and Unblock the Notifications