IND vs SL: Rishabh Pant की हो सकती है वापसी, केएल राहुल होंगे OUT, कप्तान रोहित शर्मा करेंगे बड़े बदलाव!
IND vs SL, Rishabh Pant: भारत और श्रीलंका के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का फाइनल मैच मंगलवार को खेला जाना है। पहला मैच बराबरी पर खत्म हुआ था। जबकि दूसरे मैच में श्रीलंका ने जीत दर्ज की। इससे भारतीय टीम पर सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है। तीसरे मैच में वापसी के लिए भारत को कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं, ऐसे में केएल राहुल को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
केएल राहुल का पहले दो वनडे मैचों में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। लंबे अंतराल के बाद टीम में वापसी करने के बावजूद वे प्रभाव छोड़ने में विफल रहे। वे टी 20 विश्व कप टीम में जगह बनाने से चूक गए थे। लेकिन वनडे के लिए उन्हें वापस लाया गया। हालांकि, वे अब तक मिले मौकों का फायदा नहीं उठा पाए और जब सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी, तब मैच खत्म करने में विफल रहे।

टीम में हो सकते हैं बदलाव
दोनों ही मैचों में राहुल के पास भारत को जीत दिलाने के मौके थे, लेकिन वे इसमें विफल रहे। दूसरे मैच के अहम मौके पर बिना रन बनाए आउट होने के बाद उन्हें तीसरे वनडे से बाहर करने की मांग उठने लगी है। कई लोगों का मानना है कि उनकी जगह ऋषभ पंत को शामिल करना टीम के लिए फायदेमंद हो सकता है।
राहुल की जगह पंत को मौका
ऋषभ पंत बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं। पंत भारत की बल्लेबाजी लाइनअप में विविधता ला सकते हैं। राहुल की जगह पंत को शामिल करने से टीम का बैलेंस बेहतर हो सकता है।
कोच गंभीर पर उठ रहे सवाल
दूसरे वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए 32 रनों से मिली हार ने टीम इंडिया की रणनीति और संयोजन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कोच गौतम गंभीर की रणनीति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और कई लोग उनके फैसलों पर सवाल उठा रहे हैं।
अंतिम वनडे में जीत हासिल करने और सीरीज बराबर करने के लिए टीम इंडिया को अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करना होगा। खिलाड़ियों के चयन के बारे में सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। केएल राहुल को बाहर करके ऋषभ पंत को मौका देना लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा भी टीम में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications