IND vs SL: 7 नो बॉल फेंके जाने से भड़के सुनील गावस्कर, भारतीय पेसरों को जमकर लगाई लताड़

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में भारतीय गेंदबाजों ने कुल 7 नो बॉल की, जिसमें से 5 तो अकेले अर्शदीप सिंह ने डाली थी। इसमें से 3 नो बॉल तो उन्होंने एक ही ओवर में डाल दी थी।

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय पेसरों के प्रदर्शन को लेकर खासे नाराज हैं। उन्होंने मैच के दौरान फेंकी गई 7 नो बॉल को लेकर भारतीय पेसरों की जमकर लताड़ लगाई है। खासकर सुनील गावस्कर ने अर्शदीप सिंह को निशाने पर लिया है। सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम में कहा है कि बतौर पेशेवर गेंदबाज आप ऐसा नहीं कर सकते, हम अक्सर गेंदबाजों को यह कहते हुए सुनते हैं कि चीजें हमारे कंट्रोल में नहीं थीं, लेकिन सच्चाई यह है कि नो बॉल नहीं फेंकना एक गेंदबाज के कंट्रोल में ही होता है, इसलिए आप बहाना नहीं बना सकते।

दूसरे टी20 में भारतीय गेंदबाजों ने फेंकी 7 नो बॉल

दूसरे टी20 में भारतीय गेंदबाजों ने फेंकी 7 नो बॉल

सुनील गावस्कर ने कहा कि नो बॉल नहीं फेंकना पूरी तरह से गेंदबाज के कंट्रोल में होता है। हालांकि गेंद डाले जाने के बाद बल्लेबाज क्या करता है, यह दूसरी बात है वो चीजें आपके कंट्रोल में नहीं होती हैं, लेकिन नो बॉल नहीं करना एक गेंदबाज के कंट्रोल की बात है और अगर आप इसमें फेल हो रहे हैं तो यह निराशाजनक है। आपको बता दें कि गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने कुल 7 नो बॉल फेंकी थी, जिसमें से 5 अकेले अर्शदीप सिंह ने डाली थी। इसमें से 3 नो बॉल तो उन्होंने एक ओवर में लगातार की थी।

भारतीय पेसरों का शर्मनाक प्रदर्शन

भारतीय पेसरों का शर्मनाक प्रदर्शन

आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ कल के मैच में भारतीय पेसर अच्छे खासे महंगे भी साबित हुए थे। पुणे में खेले गए इस मुकाबले में शिवम मावी ने 4 ओवर के स्पेल में 53 रन दिए थे, जबकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। अर्शदीप ने कल 2 ओवर ही डाले थे, जिसमें उन्होंने 37 रन लुटा दिए और उन्हें भी कोई विकेट नहीं मिला। वहीं उमरान मलिक ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 48 रन लुटा दिए थे। उन्होंने 3 विकेट लिए थे। भारतीय गेंदबाजों ने कल के मुकाबले में कुल 12 रन एक्स्ट्रा दिए थे। श्रीलंका ने भारत को 207 रन का लक्ष्य दिया था, जिससे भारत 16 रन दूर रह गया।

सूर्या और अक्षर की पारियां भी नहीं दिला सकी जीत

सूर्या और अक्षर की पारियां भी नहीं दिला सकी जीत

207 रन के लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना सकी। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में 51 और अक्षर पटेल ने 31 गेंदों में 65 रनों की शानदार पारी खेली। इन दोनों की बीच 91 रनों की साझेदारी भी हुई, लेकिन इसके बावजूद भी भारत जीत की दहलीज तक नहीं पहुंच पाया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। सीरीज का आखिरी मैच 7 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+