IND vs SL Match Free Me Kaise Dekhe: भारत-श्रीलंका मैच फ्री में कैसे देखें? आसान है तरीका
IND vs SL Match Free Me Kaise Dekhe: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत मंगलवार 30 सितंबर को होने जा रही है। सह-मेज़बान भारत महिला (IND-W) और श्रीलंका महिला (SL-W) की टीमें टूर्नामेंट के पहले ही मैच में गुवाहाटी के ACA स्टेडियम, बारसापारा में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों की कोशिश जीत के साथ वर्ल्ड की शुरुआत करने की होगी।
भारत ने वॉर्म-अप मैच में न्यूज़ीलैंड को हराया (IND vs SL Match Free Me Kaise Dekhe)
भारतीय टीम पहले मुक़ाबले में मजबूत आत्मविश्वास के साथ उतर रही है। उन्होंने विश्व कप से पहले अपने वॉर्म-अप मैच में न्यूज़ीलैंड को चार विकेट से हराकर अपनी शानदार फ़ॉर्म का परिचय दिया। वहीं, श्रीलंका को अपने वॉर्म-अप मैच में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ सिर्फ़ एक रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा था। जिससे वे इस मैच में वापसी करने के इरादे से उतरेंगे।

टीवी पर ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच
अगर आप स्टेडियम नहीं जा पा रहे हैं तो भी आप इस ऐतिहासिक मुक़ाबले का हर पल घर बैठे देख सकते हैं। मैच का सीधा प्रसारण भारत में कई माध्यमों पर उपलब्ध होगा। भारत बनाम श्रीलंका का यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा। यह मैच हिंदी और अंग्रेज़ी समेत कई भाषाओं में कमेंट्री के साथ उपलब्ध होगा।
फ्री में मोबाइल पर देख सकते हैं मैच
जो फ़ैंस इसे अपने मोबाइल या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं, उनके लिए मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग JioHotstar प्लेटफ़ॉर्म (ऐप और वेबसाइट) पर उपलब्ध होगी। मोबाइल पर फैंस इस मुकाबले को फ्री में देख सकते हैं। बस इसके लिए उनके पास जियो का सिम होना चाहिए। इस विश्व कप के पहले ही दिन एक रोमांचक और ज़बरदस्त टक्कर की उम्मीद है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी, जबकि चमारी अथापथु की श्रीलंकाई टीम बड़े उलटफेर की ताक में होगी।
मैच और वेन्यू
मैच: भारत महिला (IND-W) बनाम श्रीलंका महिला (SL-W), उद्घाटन मुक़ाबला
वेन्यू (स्थान): ACA स्टेडियम, बारसापारा, गुवाहाटी
टॉस का समय: दोपहर 2:30 बजे (IST)
मैच शुरू होने का समय: दोपहर 3:00 बजे (IST)












Click it and Unblock the Notifications