IND vs SL Match Free Me Kaise Dekhe: भारत-श्रीलंका मैच फ्री में कैसे देखें? बस करना होगा यह काम
IND vs SL Match Free Me Kaise Dekhe: एशिया कप 2025 का रोमांच अपने चरम पर है। भारत शुक्रवार यानी 26 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अपने सुपर-4 चरण के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ेगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस का समय शाम 7:30 बजे निर्धारित है। फैंस इस मुकाबले का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं।
श्रीलंका के लिए सम्मान की लड़ाई (IND vs SL Match Free Me Kaise Dekhe)
भारत पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है, लेकिन यह मैच दोनों टीमों के लिए एक जरूरी अभ्यास के समान है। भारतीय टीम जहां फाइनल से पहले अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना चाहेगी। वहीं श्रीलंका सम्मान के लिए खेलेगा। इस मुकाबले में युवा खिलाड़ियों और बेंच स्ट्रेंथ को मौका मिलने की पूरी संभावना है, जिससे मैच और भी रोमांचक हो सकता है।

IND vs SL: मैच की तारीख, समय और स्थान
मैच: भारत बनाम श्रीलंका, एशिया कप 2025 सुपर-4
तारीख: शुक्रवार, 26 सितंबर, 2025
स्थान: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
मैच का समय: भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे
टॉस का समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
लाइव मैच देखने के लिए करना होगा यह काम
मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा, जिसमें आप अपनी पसंद की भाषा में कमेंट्री का आनंद ले सकते हैं। जिनके पास केबल या डीटीएच कनेक्शन नहीं है, वे डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मैच का निःशुल्क यानी फ्री में सीधा प्रसारण देख सकते हैं। मोबाइल पर मैच देखने के लिए SonyLIV ऐप सबसे अच्छा विकल्प है। लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आपको सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी।
ऐसे देखें फ्री में लाइव
यदि आप JioTV या Airtel Xstream के ग्राहक हैं, तो आप इन ऐप्स के माध्यम से भी सोनीलिव तक पहुंच सकते हैं। क्योंकि ये अक्सर विभिन्न रिचार्ज प्लान के साथ सब्सक्रिप्शन का ऑफर भी देने का काम करते हैं। अगर आप चाहे तो अपने मोबाइल नंबर पर मिले ऑफर को भी देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications