Ind vs SL Live Score: भारत ने 91 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज 2-1 से अपने नाम की
Ind vs SL 3rd T20 (भारत बनाम श्रीलंका) Live Cricket Score in Hindi: भारतीय टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद श्रीलंका के ऊपर दबाव बनाया और गेंदबाजों ने अपना काम आसानी किया।

Live Cricket Score | Ind vs SL T20i (भारत बनाम श्रीलंका) Hindi News Updates: राजकोट में श्रीलंका को तीसरे और अंतिम टी20 मैच में 91 रनों से हराते हुए तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 228 रनों का बड़ा स्कोर हासिल किया। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए अपना तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जमाया। श्रीलंका की टीम जवाबी पारी में खेलते हुए 137 रन बनाकर आउट हुई।
भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ राजकोट टी20 मैच में तूफानी अंदाज में बैटिंग की। टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 228 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। श्रीलंका की टीम के लिए काम आसान नहीं था। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने शतक जमाते हुए नाबाद 112 रन बनाए। 45 गेंदों में उनका शतक आया। शुभमन गिल ने 46 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications