IND vs SL 3rd T20: युजवेंद्र चहल के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, 3 विकेट लेते ही करेंगे कमाल
India vs Sri Lanka Yuzvendra Chahal: श्रीलंका के खिलाफ युजवेंद्र चहल तीसरे मैच में टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। राजकोट के मैदान पर उन्हें जबरदस्त फायदा मिल सकता है।

India vs Sri Lanka Yuzvendra Chahal: भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी-20 का आखिरी मैच शनिवार को खेला जाना है। सीरीज के पहले मैच में भारत ने शानदार जीत हासिल की थी। लेकिन दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने पलटवार करते हुए 206 रन बना दिए। जिसके बाद भारतीय टीम को 16 रन से हार झेलना पड़ा था। ऐसे में अब तीसरा टी-20 मैच दोनों ही टीम जीतना चाहेगी। तीसरे मैच को जीतने वाली टीम इस सीरीज को अपने नाम कर लेगी।

युजवेंद्र चहल पर रहेगी नजरें
दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम की गेंदबाजी बेहद साधारण रही थी। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, शिवम मावी और उमरान मलिक काफी महंगे साबित रहे थे। युजवेंद्र चहल ने ही टीम को पहला विकेट दिलाने का काम किया था। ऐसे में तीसरे मुकाबले में युजवेंद्र चहल का रोल एक बार फिर अहम हो सकता है। पिछले मुकाबले में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर मैच को भारत की पहुंच से दूर कर दिया था।

चहल बना सकते हैं खास रिकॉर्ड
राजकोट में होने वाले इस मैच में युजवेंद्र चहल के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका है। टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अभी भुवनेश्वर कुमार सबसे आगे हैं। लेकिन शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ चहल के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा। वह टी-20 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन सकते हैं।

चहल को तीन विकेट की जरूरत
भारत के सबसे सफल टी-20 गेंदबाज बनने के लिए युजवेंद्र चहल को तीन विकेट की जरूरत है। भारत के लिए 87 टी-20 मैचों में भुवनेश्वर कुमार ने 90 विकेट हासिल किए हैं। चहल ने 73 मैचों में 88 विकेट झटके हैं। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मैच में युजवेंद्र चहल अगर तीन विकेट ले लेते हैं तो वह भुवेश्वर कुमार से आगे निकल जाएंगे। श्रीलंका के खिलाफ पहले दो मुकाबलों में चहल ने सिर्फ एक विकेट ही लिया है। तीसरे मैच में वह अपना बेस्ट प्रदर्शन दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications