IND vs SL: भारत की प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव, लाइव मैच यहां देख सकते हैं

भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में दो मैच जीते हैं और तीसरे मुकाबले में जीत के साथ क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

Indian Team

IND vs SL 3rd ODI (भारत बनाम श्रीलंका): श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के दो मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है। टीम इंडिया की नजरें अब तीसरे मुकाबले को जीतकर क्लीन स्वीप करने पर है। पिछले मुकाबले में भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरा मैच जीता था। दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम साख बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। श्रीलंका का प्रयास होगा कि एक जीत के साथ भारत दौरा समाप्त किया जाए। दोनों ही टीमों के बीच रविवार को तिरुवनंतपुरम में यह मुकाबला खेला जाएगा।

सूर्यकुमार यादव खेल सकते हैं

सूर्यकुमार यादव खेल सकते हैं

अब तक खेले गए दोनों ही मुकाबलों में देखा गया है कि सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। सीरीज जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव को अंतिम एकादश में जगह दे सकते हैं। सूर्यकुमार यादव की तरह ईशान किशन भी पिछले दोनों मैचों में नहीं खेले हैं। ईशान किशन को भी मौका दिया जा सकता है। फैन्स की मांग भी रही है कि सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में खिलाया जाए। हालांकि टीम में किस तरह के बदलाव होते हैं या वही प्लेइंग इलेवन खिलाई जाएगी, इसके बारे में टॉस के समय पूरी जानकारी सामने आ पाएगी।

मैच का सीधा प्रसारण ऐसे देखें

मैच का सीधा प्रसारण ऐसे देखें

भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:30 पर मुकाबले की शुरुआत होगी। इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा डिजनी हॉटस्टार एप्लीकेशन पर भी इस मुकाबले का सीधा प्रसारण किया जाएगा। डीडी स्पोर्ट्स भी इस मुकाबले का लाइव प्रसारण करेगा। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इस मुकाबले को अलग-अलग भाषाओं में देखा जा सकता है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन ऐसी हो सकती है

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन ऐसी हो सकती है

भारत: शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर/सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, अक्षर पटेल, उमरान मलिक, केएल यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका: अविष्का फर्नांडो, चरित असलंका, नवनिदु फर्नांडो, दसुन शनाका (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा, वनिंदु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालेज, कुसल मेंडिस, रजिता, लहिरू कुमारा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+