मोहम्मद सिराज पर है कप्तान रोहित शर्मा को नाज, जीत के बाद तारीफों के बांधे पुल

IND vs SL, 3rd ODI, Rohit Sharma: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से शानदार जीत हासिल की। तीसरे मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया।

rohit sharma

IND vs SL, 3rd ODI, Rohit Sharma: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की है। वनडे क्रिकेट में 317 रनों से जीत हासिल करने वाली भारत दुनिया की पहली टीम बन गई है। 391 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 22 ओवर में 73 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके साथ ही श्रीलंका के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

सीरीज को 3-0 से किया अपने नाम

सीरीज को 3-0 से किया अपने नाम

श्रीलंका को 317 रनों से हराकर भारत ने वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है। भारत की तरफ से बल्ले से शुभमन गिल और विराट कोहली ने शतक जड़ने का काम किया। विराट कोहली ने 110 गेंदों में नाबाद 166 रन बनाए। जबकि गेंदबाजी में जीत के हीरो मोहम्मद सिराज रहे। मोहम्मद सिराज ने इस मुकाबले में चार अहम विकेट चटकाने का कारनामा किया।

जीत के बाद कप्तान रोहित ने की तारीफ

जीत के बाद कप्तान रोहित ने की तारीफ

ऐतिहासिक जीत के बाद भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने मोहम्मद सिराज को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी में काफी सुधार आया है जो भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छी बात है। रोहित ने मैच के बाद के कहा कि हम चाहते थे कि सिराज इस मुकाबले में पांच विकेट लेने में कामयाब हो जाये। हमने उनकी हर तरह से मदद करने की कोशिश की। लेकिन उनका स्पेल शानदार रहा, उन्होंने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेलने का काम किया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज को लेकर कही यह बात

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज को लेकर कही यह बात

रोहित ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक शानदार सीरीज थी। हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की, समय-समय पर विकेट लेने में सफल रहे। जिस तरह से सिराज गेंद को स्विंग करा रहे थे, वह बेहतीन था। पिछले कुछ वर्षों में हमने देखा है कि सिराज की गेंदबाजी में काफी सुधार आया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज को लेकर रोहित ने कहा कि हमने अभी ज्यादा कुछ उस सीरीज को लेकर प्लान नहीं किया। सिचुएशन को ध्यान में रखकर ही आगे की योजना बनाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+