IND vs SL: भारत को मिल गया एक और रविन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल के 6 छक्कों के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं
अक्षर पटेल ने श्रीलंका के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी। उन्होंने तूफानी अंदाज में खेलते हुए कुल 6 छक्के अपनी पारी में जड़े, हालांकि भारत मैच हार गया।

Ind vs Sl 2nd t20i (भारत बनाम श्रीलंका): श्रीलंका के खिलाफ बड़े स्कोर वाले मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम को 16 रनों से हराते हुए मेहमान टीम ने सीरीज में बराबरी कर ली। अंतिम मैच निर्णायक रहने वाला है। पुणे में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा करते हुए हार गई। हालांकि खराब स्थिति के बाद भी भारतीय टीम ने बेहतरीन बैटिंग की लेकिन अंत में श्रीलंका ने जीत दर्ज करते हुए पिछले मैच में मिली हार का बदला पूरा कर लिया।
पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका की टीम ने 6 विकेट पर 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। श्रीलंकाई टीम के लिए सबसे पहले कुसल मेंडिस ने तेज फिफ्टी जमाई। उन्होंने पावरप्ले का बेहतरीन इस्तेमाल किया। इसके बाद कप्तान शनाका ने अंतिम क्षणों में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 20 गेंदों में ही फिफ्टी जड़ते हुए टीम को 200 पार पहुंचा दिया। इस तरह मेहमान टीम ने बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाया। भारत के लिए उमरान मलिक ने 3 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए टीम इंडिया ने एक के बाद एक कई विकेट गंवाए। 5 विकेट महज 57 रनों पर ही गिर गए थे। इसके बाद अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव ने भारत की वापसी कराई। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 91 रन जोड़े। सूर्यकुमार यादव 51 रन बनाकर आउट हो गए। अक्षर पटेल ने वनिंदु हसारंगा के एक ही ओवर में 3 लगातार छक्के जड़े। वह 65 रन बनाकर आउट हुए। हार के बाद फैन्स ने ट्विटर पर जोरदार प्रतिक्रियाएं दी।
भारतीय टीम के लिए शिवम मावी ने भी कुछ शॉट जड़े लेकिन अंत में टीम इंडिया 8 विकेट पर 190 रनों का स्कोर ही हासिल कर पाई और मैच हार गई। फैन्स ने ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं दी। हार्दिक पांड्या को ट्रोल भी किया गया।












Click it and Unblock the Notifications