'नो-बॉल फेंकना क्राइम है', अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी के बाद हार्दिक पांड्या ने कही दो टूक बात
श्रीलंका के खिलाफ पुणे में दूसरे टी-20 मैच में युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मैच में पांच नो बॉल फेंकी जिसने मैच में काफी फर्क पैदा किया। कप्तान हार्दिक पांड्या ने नो-बॉल पर अपना स्पष्ट रवैया उजागर किया है।

भारत टीम एशियाई चैम्पियन श्रीलंका के खिलाफ पुणे में दूसरा मुकाबला 16 रनों से हार गई। इस सीरीज में अब तक लंका ही बीस साबित होता दिख रहा है क्योंकि पहला मुकाबला भी ये टम 2 रनों से हारी थी और यह भी नहीं भूलना चाहिए कि वे यहां मेहमान हैं और भारत को अपनी परिस्थितियों का बेहतर इस्तेमाल करना चाहिए। दूसरे मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने श्रीलंका को ऐसी उड़ान दिलाई कि द्वीपीय देश 206 रन बनाकर ही माना और भारत टॉप ऑर्डर के ताश के पत्तों की तरह ढहने के बाद 190 रन ही बना सका। हालांकि हार के बाद टी-20 कप्तान हार्दिक पांड्या ने गुरुवार को अर्शदीप सिंह को जिम्मेदार ठहराने से इनकार कर दिया पर नो-बॉल को क्राइम बताया।

तेज गेंदबाज ने मैच में पांच नो बॉल फेंकी
इस युवा तेज गेंदबाज ने मैच में पांच नो बॉल फेंकी, जिसमें कुसाल मेंडिस के सामने पॉवरप्ले में नो बॉल की हैट्रिक भी शामिल है। भारत ने मैच में कुल 12 अतिरिक्त रन लीक किए, जिसमें शिवम मावी और उमरान मलिक ने एक-एक नो बॉल फेंकी।
बढ़िया गेंदबाजी करने के बावजूद 2 ही ओवर फेंकने वाले हार्दिक ने मैच के बाद कहा, "अतीत में भी उन्होंने नो बॉल फेंकी है। उन्हें दोष नहीं दे रहा हूं, लेकिन नो बॉल अपराध है।"
23 वर्षीय अर्शदीप ने अब टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए एक ओवर में सबसे अधिक नो बॉल फेंकी है। इससे पहले इस तेज गेंदबाज ने पिछले साल हांगकांग के खिलाफ दो नो बॉल फेंकी थी।

ऐसी गलतियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं हो सकती
बल्लेबाजी में इस बार फ्लाॉप रहे हार्दिक ने आगे कहा कि भारत का पावरप्ले के ओवरों में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में खराब प्रदर्शन रहा। उन्होंने कहा कि भारत ने बेसिक गलतियां की हैं और टीम को चेतावनी दी है कि ऐसी गलतियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं हो सकती हैं।
हार्दिक ने कहा, "आपका दिन खराब हो सकता है लेकिन बुनियादी बातों से दूर नहीं जाना चाहिए। यह स्थिति बहुत कठिन है।"

सूर्यकुमार यादव से ऊपर राहुल त्रिपाठी को भेजने की वजह
इस बीच, यह पूछे जाने पर कि राहुल त्रिपाठी 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव से आगे क्यों आए, तो हार्दिक ने कहा कि वह त्रिपाठी को एक ऐसी भूमिका देना चाहते हैं जिसमें वह सहज हों।
मुकाबले में त्रिपाठी भी फेल हुए और सूर्यकुमार यादव ने एक अर्धशतक लगाया लेकिन वे 51 रन बनाकर तब आउट हुए जब भारत को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। यादव का विकेट टर्निंग पॉइंट क्योंकि दूसरे छोर पर अक्षर पटेल ने हैरतअंगेज पारी खेलकर भारत को मैच में जीत की ओर वापस ला दिया था। अब भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मैच 7 जनवरी को होगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications