IND vs SA: प्रसिद्ध कृष्णा की पिटाई के बाद भड़के जहीर खान, गलती को लेकर की तीखी आलोचना

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम की गेंदबाजी खराब रही। डेब्यू करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने काफी रन लुटाये। कृष्णा की गेंदबाजी में लाइन और लेंथ की कमी साफ तौर पर दिखाई थी और वह लगातार रन देते चले गए। अफ्रीका ने 408 रन बनाए। यानसेन ने नाबाद 84 रन जड़े। बवुमा बैटिंग करने नहीं आए।

प्रसिद्ध कृष्णा की पिटाई को लेकर जहीर खान की तरफ से बयान आया है। शार्दुल और कृष्णा की गेंदबाजी के दौरान दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने शॉट जड़े। इसे लेकर जहीर ने कहा कि प्लान बी की कमी दिखाई दी है। यहाँ प्लान होना चाहिए थे।

india and south africa

जहीर खान ने कहा कि प्रसिद्ध और शार्दुल लेंथ का पता लगाने में नाकाम रहे हैं। आपको विकेट लेने और बल्लेबाज को शांत रखने के लिए गेंद को सही लेंट पर हिट करना होता है। दोनों गेंदबाज इसका पता लगाने में सफल नहीं हो पाए। जहीर खान दूसरे दिन के खेल की बात कर रहे थे।

हालांकि तीसरे दिन के खेल में भी चीजों में ज्यादा बदलाव नहीं आया। प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर की पिटाई देखने को मिली। डीन एल्गर और मार्को यानसेन ने दोनों की गेंदों पर जमकर रन बनाए और भारतीय टीम की शिति खराब होती चली गई।

तीसरे दिन के खेल में दक्षिण अफ्रीकी ने एक बड़ी बढ़त हासिल कर ली। मेजबान टीम ने पहली पारी में 400 से ज्यादा रनों का स्कोर बोर्ड पर लगा दिया। डीन एल्गर अपने दोहरे शतक से चूक गए। डीन एल्गर के पास मौका था, वह टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक जमा सकते थे।

  • दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 400 का आंकड़ा पार कर लिया।
  • डेब्यू करने वाले गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की पिटाई हुई।
  • डीन एल्गर टेस्ट जीवन में पहला दोहरा शतक जड़ने से चूक गए।
  • डीन एल्गर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हुए।
  • जहीर खान ने भारत के पास प्लान बी की कमी बताई।
  • दक्षिण अफ्रीका ने घरेलू मैदान पर जमकर रन बनाये।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+