VIDEO: पंत के छक्के पर ड्रेसिंग रूम में बैठे हुए ही डांस करने लगे कोहली, धवन देखकर हंसने लगे

नई दिल्लीः विराट कोहली अपने करियर के सबसे अजीब दौर से गुजर रहे हैं जहां उन्होंने एक के बाद एक करके तीनों फॉर्मेट में कप्तानी खो दी और अब गरिमा को बरकरार रखते हुए टीम में नियमित तौर पर खेलने की चुनौती है। इसके लिए उनको अपनी बैटिंग पर ज्यादा फोकस करना होगा जो पिछले कुछ साल से बुरी तरह प्रभावित हुई है। सच यह है कि ऐसी बल्लेबाजी कोई नया बल्लेबाज करता तो वह भारतीय क्रिकेट से अब तक बेदखल हो चुका होता लेकिन कोहली अपने नाम के चलते टीम में बरकरार हैं। यही बात टेस्ट क्रिकेट में पुजारा और रहाणे के साथ है। पर अब जो समय चल रहा है उसके हिसाब से कोहली को एक बल्लेबाज के तौर पर खुद को साबित करना ही होगा तभी टीम में उनकी जगह आगे के लिए बरकरार रहेगी।

ऋषभ पंत के छक्के पर विराट कोहली ने किया डांस-

ऋषभ पंत के छक्के पर विराट कोहली ने किया डांस-

इन सब मुश्किलों के बीच पूर्व कप्तान का एक अंदाज शायद कभी नहीं बदलेगा और वह है उनका पंजाबी मस्त स्टाइल जहां वे हर तरह के स्ट्रैस से दूर रहकर केवल खेल में खो जाते हैं। उनको पैशन और जोश के लिए भी पहचान मिली है। फिलहाल यह अंदाज अभी बरकरार है, तभी ड्रेसिंग रूम में बैठे कोहली को तब डांस करते हुए देखा गया जब ऋषभ पंत दूसरे वनडे में धुआंधार बल्लेबाजी के जौहर दिखा रहे थे। पंत तब चल रहे थे जब विराट कोहली खुद जीरो रनों पर आउट होकर ड्रेसिंग रूम से मैच देखने पर मजबूर थे। तब कोहली के साथ एक और सीनियर खिलाड़ी शिखर धवन भी बैठे थे।

Recommended Video

    Ind vs SA 3rd ODI: Rishabh Pant’s poor wicket keeping, dropped 2 easy catch | वनइंडिया हिंदी

    कोहली के डांस का वीडियो-

    इसी दौरान अपनी बेहतरीन पारी के दौरान पंत एक शानदार छक्का जड़ते हैं और कोहली खुशी से डांस करने लगते हैं। वे एक हाथ ऊपर करते हुए कंधों को लचकाते हैं और बराबर में बैठे हुए धवन यह सब देखकर हंसने लगते हैं। विराट भी बाद में हंस पड़ते हैं।

    ऋषभ पंत ने उस पारी में 71 गेंदों पर 85 रन बनाए थे जिसके चलते भारत पहले बैटिंग करने के दौरान 6 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाने में कामयाब रहा। पंत ने अपनी पारी के दौरान 10 चौके व 2 छक्के लगाए थे।

    लेकिन बदली नहीं है अभी भारत की हार की कहानी-

    लेकिन बदली नहीं है अभी भारत की हार की कहानी-

    हालांकि भारत यह मुकाबले जानेमान मलान और क्विंटन डिकॉक की तूफानी पारियों के चलते हार गया था और दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से आसान जीत मिली थी। इसके साथ ही भारत ने वनडे सीरीज भी गंवा दी है। इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज यानी 23 जनवरी को होना है जो केपटाउन में होगा। इससे पहले भारत टेस्ट सीरीज भी गंवा चुका है जिसके बाद कोहली ने लाल गेंद फॉर्मेट से भी कप्तानी के तौर पर विदा ले ली थी।

    पंत ने कुछ मौकों पर शानदार पारी खेली-

    पंत ने कुछ मौकों पर शानदार पारी खेली-

    जहां तक पंत की बात है तो उन्होंने केपटाउन में हुए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान एक बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी। वह नाबाद 100 रनों पर लौटे थे लेकिन भारत को फिर से एकतरफा हार नसीब हुई। टीम इंडिया इस सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन में जीत चुकी थी। उन्होंने दूसरा और तीसरा मैच गंवा दिया। इसके बावजूद बाकी बल्लेबाजों की तुलना में पंत कई मौकों पर बेहतर लगे हैं और भारत के लिए राहत की बात यही है कि पंत एक बल्लेबाज के तौर पर लगातार विकास कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+