IND vs SA: सौरव गांगुली ने BCCI को किया कटघरे में खड़ा, कोलकाता की पिच को लेकर फोड़ा जबरदस्त बम
IND vs SA: भारत औद दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पिच को लेकर काफी बवाल देखने को मिला है। पिच क्यूरेटर से लेकर बीसीसीआई तक सबको कटघरे में खड़ा किया गया है। इस बीच बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
पिच को लेकर सौरव गांगुली ने एक ऐसा खुलासा किया है, जो चौंकाने वाला है। सौरव गांगुली ने पिच को लेकर सीधे तौर पर चीजें बीसीसीआई के ऊपर डाल दी हैं। दादा के अनुसार बंगाल क्रिकेट संघ का इसमें कोई रोल नहीं है, बीसीसीआई ने मामला अपने हाथ में लिया था।

IND vs SA: गांगुली की प्रतिक्रिया
इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए दादा ने कहा कि चार दिन पहले बीसीसीआई के क्यूरेटर आए थे और पिच का मामला अपने हाथों में ले लिया था। उन्होंने कहा कि मैं इसमें बिल्कुल शामिल नहीं हुआ। हमारे पिच क्यूरेटर भी लंबे समय से काम कर रहे हैं। आपसे पिच को लेकर एक निवेदन किया जाता है, उसे पूरा करना होता है।
दादा ने कहा कि आप एक अच्छी क्रिकेटिंग पिच के हकदार हैं। गौतम गंभीर और टीम इंडिया को इससे ज्यादा बेहतर पिच मिलनी चाहिए थी। दादा के अनुसार यह विकेट अच्छी नहीं थी और उन्होंने सीधी प्रतिक्रिया देते हुए इसे स्वीकार कर लिया।
IND vs SA: बैटिंग लाइनअप पर भी असहमति
वॉशिंगटन सुंदर को नंबर तीन पर बैटिंग कराने को लेकर गांगुली ने कहा कि उनका यह समय वास्तव में शानदार रहा है। वह एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं, गेंदबाजी भी अच्छी करते हैं और बल्लेबाजी में भी दम रखते हैं। लेकिन मैं यह नहीं कह सकता कि टेस्ट क्रिकेट में नंबर 3 का स्थान लंबे समय तक उनके लिए सही रहेगा।
गांगुली ने कहा कि टॉप पोजीशन पर उस तरह के विशेषज्ञ बल्लेबाज होने चाहिए, जो उन स्थानों पर अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा सके। मुझे नहीं लगता कि वॉशिंगटन सुंदर को 3 नंबर पर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड में रखना चाहिए, गौतम को इस पर सोचना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications