रोहित-कोहली लिख देंगे रांची में एक नया इतिहास, सचिन-द्रविड़ का सालों पुराना कीर्तिमान होगा ध्वस्त
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का पहला एकदिवसीय मुकाबला रांची में खेला जाएगा। रविवार को होने वाले इस मैच में मुख्य आकर्षण का केंद्र विराट कोहली और रोहित शर्मा रहने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया में खेलने के बाद दोनों एक बार फिर से वनडे क्रिकेट में लौट रहे हैं और एक धाकड़ रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं।
रोहित और विराट की जोड़ी दो दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं। रांची में मैदान पर उतरते ही इन दोनों का धमाका देखने को मिलेगा। सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे बड़े प्लेयर्स को पछाड़कर रोहित-कोहली एक नया इतिहास लिख देंगे।

IND vs SA: रोहित-कोहली रचेंगे इतिहास
विराट कोहली और रोहित शर्मा साथ में सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली भारतीय जोड़ी बन जाएंगे। वे सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के लंबे समय से कायम 391 मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे। रोहित और कोहली अभी इस टैली में तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के बराबर हैं। रांची में उतरते ही ये दोनों आगे निकल जाएंगे।
सचिन और द्रविड़ के अलावा दूसरी जोड़ी में राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली का नाम आता है। इन दोनों ने भारत के लिए साथ में 369 मुकाबले खेले हैं। उनके बाद अनिल कुंबले और सचिन का नाम आता है। इन दोनों ने एक साथ मिलकर 367 मुकाबले खेले हैं। सचिन-गांगुली ने भी 341 मैचों के साथ लिस्ट में जगह बनाई है।
IND vs SA: सिडनी में चलता था दोनों का बल्ला
रोहित शर्मा और कोहली के ऊपर फैन्स की नजरें रहेंगी। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी वनडे के दौरान इन दोनों का बल्ला चला था। रोहित ने शतक जमाया था और विराट कोहली के बल्ले से नाबाद अर्धशतकीय पारी आई थी। रांची में इन दोनों ने एक साथ अभ्यास करते हुए इरादे दर्शा दिए।
भारतीय टीम घरेलू मैदान पर खेलेगी, उसका फायदा हो सकता है लेकिन दक्षिण अफ्रीकी टीम धाकड़ फॉर्म में है। टेस्ट सीरीज में भारत को हराने के बाद मनोवैज्ञानिक बढ़त भी दक्षिण अफ्रीका के पास है।












Click it and Unblock the Notifications