'चिंता ना कर, मैं भी रोज टॉस हारता था', लगातार 5वां टॉस हारा पंत ने, लपेटे में कोहली भी आए

बेंगलुरु, 19 जून: भारत के स्टैंड-इन कप्तान ऋषभ पंत की किस्मत इतनी खराब है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टी-20 सीरीज में ना केवल बल्ले से भी फेल रहे बल्कि टॉस में भी बुरी तरह असफल रहे हैं। बल्लेबाजी में रन बनाना तो काफी हद तक अपने हुनर पर निर्भर करता है, लेकिन टॉस का खेल पूरी तरह भाग्य के ऊपर है, जहां पंत के सितारे गर्दिश में दिखाई दे रहे हैं।

इस सीरीज में लगातार पांचवां टॉस हारना रहा

इस सीरीज में लगातार पांचवां टॉस हारना रहा

एक महेंद्र सिंह धोनी थे जिनके हाथों में कमान आते ही पूरा देश चहक उठता था क्योंकि सबको लगता था कि महेंद्र सिंह धोनी के पास किस्मत का एक ऐसा x-factor भी है जो उनको बाकी कप्तानों से आगे रखता है तो दूसरी ओर ऋषभ पंत हैं जिनको देखते ही ऐसा लगता है मानो उनकी किस्मत ने भारत को आधा मैच पहले ही हरा दिया है। हद तब हो गई जब ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रंखला के पांचवें मुकाबले में टॉस हार गए और यह इस सीरीज में लगातार पांचवां टॉस हारना रहा।

सिक्के की उछाल से हार गए।

सिक्के की उछाल से हार गए।

इसके साथ ऋषभ पंत ने अजीब रिकॉर्ड भी बना दिया है। अभी तक ऋषभ पंत ने श्रंखला के चार मुकाबलों में टेंबा बावुमा के सामने टॉस हारा और जब दक्षिण अफ्रीका ने अपने कप्तान बदल दिया तब भी ऋषभ पंत की किस्मत नहीं बदल पाई और वे केशव महाराज के सामने भी सिक्के की उछाल से हार गए। इस श्रृंखला का पांचवां मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ जहां बारिश के चलते मैच रद्द हो गया और सीरीज 2-2 ड्रा रही।

टॉस मेरे बस की बात नहीं

टॉस मेरे बस की बात नहीं

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पिछले चारों मुकाबलों में टॉस जीतने के बाद बाद में बल्लेबाजी की, लेकिन वे शुरु के दो मुकाबले में ही सफलता पूर्वक लक्ष्य का पीछा कर पाए। अफ्रीकी टीम एक बार फिर से लक्ष्य का पीछा करना चाहती थी। पिछले मुकाबले में टॉस हारने के बाद पंत ने कहा था कि अगले मैच में दूसरे हाथ से टॉस करेंगे। लेकिन लगता है प्रैक्टिस काम नहीं कर पाई। इसलिए पंत ने पांचवी दफा टॉस हारने के बाद कहा, मैं टॉस को लेकर जितना अभ्यास करता हूं, वह मेरे काम ही नहीं आता।

पंत को भी 'गुरु जी' का आशीर्वाद मिल गया

पंत को भी 'गुरु जी' का आशीर्वाद मिल गया

पंत बल्लेबाजी में भी सुपर फ्लॉप चल रहे हैं क्योंकि उन्होंने अभी तक 4 मुकाबलों में 14.25 की औसत के साथ 57 ही रन बनाए हैं। ऋषभ पंत के टॉस हारने के बाद ट्विटर पर भीम की बहार आनी ही थी। केजीएफ फिल्म के प्रसिद्ध डायलॉग को पंत के लिए बनाया गया और कहा- टॉस, टॉस, टॉस, मैं टॉस पसंद करता हूं लेकिन मुझे पसंद नहीं करता।

विराट कोहली को भी टॉस हारने वाला कप्तान माना जाता है और ऋषभ पंत व विराट कोहली की एक फोटो बनाकर दिखाया जा रहा है कि पंत को भी 'गुरु जी' का आशीर्वाद मिल गया है।

कोहली और ऋषभ पंत टॉस के लिए जाएंगे तो कौन जीतेगा?

कोहली और ऋषभ पंत टॉस के लिए जाएंगे तो कौन जीतेगा?

दंगल मूवी से एक भी मीम बनाई गई है जहां पर विराट कोहली के हवाले से पंत को यह कहते हुए दिखाया गया है कोई बात नहीं तुमसे पहले भी एक कप्तान था जो रोज टॉस हारता था। मजेदार ख्याल आता है कि अगर विराट कोहली और ऋषभ पंत टॉस के लिए जाएंगे तो कौन जीतेगा? इस पर भी एक मीम दिखाई है और कहा है वह सिक्का ना हेड पर गिरेगा ना टेल पर बल्कि वह खड़ा रहेगा।

भाग्य ने ऋषभ पंत से हाथ जोड़ लिए

भाग्य ने ऋषभ पंत से हाथ जोड़ लिए

भाग्य ने ऋषभ पंत से मानो यह कहकर हाथ जोड़ लिए हैं कि मेरी तरफ से माफ कीजिए मैं आपकी कोई सहायता नहीं कर पाऊंगा। विराट कोहली और ऋषभ पंत की टॉस के मामले में बहुत ज्यादा तुलना हुई है।

जब तक मुकाबले की बात है तो बारिश के चलते खेल देरी से शुरू हुआ और भारत की खराब शुरुआत हुई क्योंकि लुंगी नगिदी ने ईशान किशन व ऋतुराज गायकवाड को चलता कर दिया। किशन ने 7 गेंद पर 15 रन बनाए और गायकवाड 12 गेंदों पर 10 रन बना सके। बारिश के कारण खेल रोके जाने तक ऋषभ पंत 1 गेंद पर 1 रन बनाकर नाबाद थे। उसके बाद खेल नहीं हो सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+