IND vs SA: कब और कहां खेला जाएगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच
India vs South Africa 1st ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के बाद अब बारी वनडे सीरीज की है। इस बार काफी चीजों में बदलाव भी देखने को मिलेगा। टीम में खिलाड़ियों से लेकर कप्तान तक अलग है। दोनों टीमों के बीच एकदिवसीय सीरीज के दौरान कुल तीन मुकाबले खेले जाएँगे।
पहला मुकाबला हर सीरीज में काफी खास होता है। टीमों की मंशा यही रहती है कि इस मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए अगले मैच में बढ़त के साथ प्रवेश किया जाए। भारतीय टीम भी यही चाहेगी और मेजबान दक्षिण अफ्रीका के चाहत भी कुछ इसी तरह की है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे कब होगा?
टी20 सीरीज खत्म होने के बाद वनडे सीरीज के लिए दो दिनों का गैप रखा गया था। इससे खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम भी मिल गया है। पहला वनडे मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद की जा सकती है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच रविवार यानी 17 दिसम्बर को खेला जाएगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे कहां होगा?
जिस मैदान पर भारतीय टीम ने तीसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को बुरी तरह रौंद डाला था, वहीं एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। यानी जोहांसबर्ग में पहला एकदिवसीय मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा।
भारतीय टीम की कप्तानी का जिम्मा केएल राहुल के हाथों में होगा। टीम इंडिया के लिए टी20 फ़ॉर्मेट में कप्तान सूर्यकुमार यादव थे। टी20 सीरीज में भारतीय टीम के लिए अंतिम मुकाबले में सूर्या के बल्ले से धाकड़ शतकीय पारी देखने को मिली थी। अब केएल राहुल की कप्तानी देखने लायक रहेगी।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, आवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, युजवेंद्र चहल, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप












Click it and Unblock the Notifications