'गौतम गंभीर हाय-हाय' के नारों से गूंजा गुवाहाटी स्टेडियम, हेड कोच को बचाने आई पुलिस, वीडियो वायरल

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच में भारत की करारी हार के बाद हर कोई गुस्से में है। गुवाहाटी स्टेडियम में मौजूद फैन्स के साथ भी कुछ ऐसा ही था। उनका गुस्सा भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के ऊपर निकला है, वहां जमकर नारेबाजी हुई।

जब गौतम गंभीर मैदान पर आए, तो लोगों ने 'हाय-हाय' के नारे लगाए। एक शख्स को पुलिस ने पकड़ भी लिया था। पुलिस को लगा कि नारेबाजी के दौरान इंसान हेड कोच के करीब जा सकता है, इस वजह से उसे स्टेडियम में बाउंड्री के पास लगी रेलिंग पर रोक दिया गया।

ind vs sa

हालांकि गौतम गंभीर की तरफ से नारेबाजी पर कोई रिएक्शन देखने को नहीं मिला लेकिन उनको भी यह बात अच्छी तरह पता है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। फैन्स का गुस्सा कम ही देखने को मिलता है। गेम से प्यार करने वाले लोगों ने दुखी होकर नारे लगाए।

मुकाबले के बाद गौतम गंभीर ने हार का दोष किसी एक खिलाड़ी को नहीं दिया और सबको बराबर दोषी माना। उन्होंने यह भी कहा कि बतौर कोच मेरा भविष्य बीसीसीआई के ऊपर निर्भर करता है। हम सब इस हार के लिए दोषी हैं और इसकी शुरुआत मुझसे होती है।

गौरतलब है कि भारतीय टीम को 408 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। टीम इंडिया के टेस्ट इतिहास की यह 93 सालों की सबसे बड़ी हार है। इस वजह से फैन्स का गुस्सा लाजमी समझा जा सकता है।

दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट मैच में जीत दर्ज करते ही सीरीज भी 2-0 से अपने नाम कर ली। भारत में 25 साल बाद दक्षिण अफ्रीका ने धांसू सीरीज जीत दर्ज की है। टेम्बा बवुमा की कप्तानी में कमाल हुआ है। गुवाहाटी में बैटिंग के लिए अच्छी पिच पर भी टीम इंडिया फ्लॉप हो गई। अब देखना होगा कि बीसीसीआई का क्या फैसला होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+