IND vs SA: दिनेश कार्तिक ने कहा, चाहे बुमराह-भुवी को आराम दो, पर इन दो पेसरों को जरूर खिलाओ

नई दिल्लीः दक्षिण अफ्रीका में भारतीय क्रिकेट टीम का खराब प्रदर्शन हैरान कर रहा है क्योंकि टीम इंडिया को प्रोटियाज के मुकाबले हर मामले में काफी मजबूत माना जा रहा था। पहले भारत ने टेस्ट सीरीज गंवा दी और अब वनडे सीरीज में भी हार के साथ शुरुआत की है। भारत इन सभी मैचों में जीत दर्ज कर सकता था लेकिन नाजुक मौकों पर हमेशा चूक हुई और दक्षिण अफ्रीका उससे बेहतर टीम दिख रहा है जितना वो असल में है। ये सब भारत की खामियों की वजह से है। टीम इंडिया ने बुधवार को हुए पहले वनडे में भी काफी रन लीक किए और रासी वान डर दूसन जैसे खतरनाक बल्लेबाज को चार्ज लेने दिया। खासकर स्पिनरों की काफी पिटाई हुई।

बचे हुए दो मुकाबलों में क्या बदलाव निश्चित तौर पर करने ही होंगे

बचे हुए दो मुकाबलों में क्या बदलाव निश्चित तौर पर करने ही होंगे

पहले मुकाबले में खराब हालत के बाद अब दूसरे मैच में केएल राहुल जरूर कुछ सुधार की उम्मीद के साथ उतरेंगे। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने सुझाव दिया है कि टीम इंडिया को बचे हुए दो मुकाबलों में क्या बदलाव निश्चित तौर पर करने ही होंगे

बॉलिंग ऑप्शन को ध्यान में रखकर दिनेश कार्तिक का कहना है कि भारत को युवा तेज गेंदबाजों का फायदा उठाना होगा, खासकर तब जब जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार जैसे सीनियर तेज गेंदबाजों को रेस्ट दिया जाए।

प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को चार्ज देना होगा

प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को चार्ज देना होगा

कार्तिक क्रिकबज से बात करते हुए कहा कि प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को चार्ज देना होगा क्योंकि वे पारी के बीच में तब विकेट ले सकते हैं जब भारतीय गेंदबाजी आमतौर पर बेबस नजर आती है।

एक समय भारत के कलाई स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव बीच के ओवरों में विकेट निकालने का काम करते थे लेकिन अब ये जोडी टूट चुकी है और लय भी गायब हो चुकी है। कुलदीप तो करियर बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं जबकि चहल कभी चलते हैं कभी नहीं। कुल मिलाकर विपक्षी टीमों को बीच के ओवरों में झटका ना देना भारत की असली समस्याओं में एक बनी हुई है।

तेज स्पीड का फायदा बीच के ओवर में मिलेगा

तेज स्पीड का फायदा बीच के ओवर में मिलेगा

कार्तिक कहते हैं कि मैं निश्चित तौर पर प्रसिद्ध और सिराज को इन मैचों में खेलते देखना चाहूंगा। दोनों में किसी एक को भी चुना जा सकता है। तो भारत के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि इनकी गति का फायदा उठाया जाए क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के विकेट यहां पर मदद देंगे। ये भारतीय टीम के ऊपर है कि वे बुमराह या भुवी को रेस्ट देना चाहेंगे या फिर नहीं। लेकिन मैं चाहता हूं युवा तेज गेंदबाज सीरीज में खेल दिखाएं। मुझे लगता है ये गेम को बदल सकते हैं, खासकर पारी के बीच के ओवरों में जहां पर विकेट लेने में दिक्कतें आती हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा मैच आज होगा जबकि तीसरा मुकाबला 23 जनवरी को होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+