IND vs SA: रोहित नहीं बल्कि 33 साल का खिलाड़ी हो सकता है कप्तान? टीम इंडिया की घोषणा कल

IND vs SA: शुभमन गिल के चोटिल होने से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए कप्तान को लेकर चर्चा तेज है। कुछ रिपोर्ट्स में रोहित शर्मा का नाम निकलकर सामने आ रहा था लेकिन अब मामला कुछ और ही हो गया है। रोहित के अलावा अब एक अन्य नाम चर्चा में है।

गुवाहाटी टेस्ट मैच के बाद एकदिवसीय सीरीज शुरू हो जाएगी। श्रेयस अय्यर उपकप्तान हैं लेकिन वह भी चोटिल होने के बाद बाहर है। ऑस्ट्रेलिया में लगी चोट के बाद वह रिकवर हो रहे हैं। ऐसे में नया कप्तान मिलना तय है और इसी का इंतजार सभी को है।

ind vs sa

IND vs SA: कौन हो सकता है भारत का कप्तान

खबरों की मानें, तो कल टीम इंडिया की घोषणा की जाएगी। सलेक्टर्स मीटिंग के बाद टीम का ऐलान करेंगे और केएल राहुल को कप्तान बनाया जा सकता है। 33 वर्षीय राहुल टीम इंडिया में नियमित रूप से हैं और उनके अनुभव को देखते हुए कप्तानी का जिम्मा सौंपा जा सकता है।

चैम्पियंस ट्रॉफी में भी केएल राहुल ने सभी मैच खेले थे। 12 एकदिवसीय मैचों में केएल राहुल के नाम 8 जीत है। राहुल पहले टीम इंडिया के उपकप्तान भी रह चुके हैं। इससे उनका दावा और ज्यादा मजबूत हो जाता है। 2023 में उन्होंने उपकप्तानी से हटाया गया था।

रोहित शर्मा और विराट कोहली काफी समय बाद घर में एकदिवसीय सीरीज के लिए मैदान पर उतरेंगे। फैन्स की नजरें इन दोनों दिग्गजों के ऊपर रहेंगी। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे में सैकड़ा जमाया था। इससे उनको टॉप रैंकिंग मिली थी लेकिन अब वह दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

IND vs SA: कब और कहां होंगे मुकाबले

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में आयोजित होगा। इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इसके बाद टी20 सीरीज खेली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+