IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 कब? टीम में हो सकते हैं कई बड़े बदलाव!
IND vs SA 3 T20 Playing 11: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया अब अगले मैच में वापसी करना चाहेगी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा मैच रविवार यानी 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा। टीम के थिंक टैंक को तीसरे मुकाबले से पहले प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव करने पड़ सकते हैं। खासकर, युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का खराब प्रदर्शन उन्हें टीम से बाहर करने की वजह बन सकता है।
हार के बाद टीम पर उठे सवाल (IND vs SA 3 T20 Playing 11)
मुल्लांपुर में 51 रनों से मिली शर्मनाक हार ने भारतीय खेमे में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, तिलक वर्मा (62 रन) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया, जिसके कारण टीम 162 रन पर ही सिमट गई। भारतीय ओपनिंग जोड़ी इस सीरीज में अब तक अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रही है। ऐसे में टीम में बदलाव किया जा सकता है।

क्या होगी संजू सैमसन की वापसी?
शुभमन गिल की टी-20 में वापसी साधारण रही है। दूसरे मैच में वह गोल्डन डक (पहली गेंद पर शून्य) पर आउट हो गए थे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन को ओपनिंग स्लॉट पर वापस लाने पर विचार कर सकता है। सैमसन को एक या दो मैच देकर देखा जा सकता है कि क्या वह उस फॉर्म को बरकरार रख पाते हैं, जिसे उन्होंने पिछली बार छोड़ा था।
कप्तान सूर्यकुमार को भी बनाने होंगे रन
अगर सैमसन की वापसी होती है तो बल्लेबाजी क्रम में बदलाव होना तय है। अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ओपनिंग कर सकते हैं, जबकि शानदार फॉर्म में चल रहे तिलक वर्मा को तीसरे नंबर पर भेजा जा सकता है। कप्तान सूर्यकुमार यादव खुद खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। हालांकि, कप्तान होने के कारण सूर्यकुमार यादव को फॉर्म हासिल करने के लिए लगातार मौके मिलते रहेंगे।
धर्मशाला में होने वाले इस मुकाबले की पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। इसे देखते हुए, भारत गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए शिवम दुबे की जगह युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकता है। बाकी टीम में बड़े बदलाव की संभावना कम है।
तीसरे T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications