IND vs SA: बल्लेबाज कूटेंगे रन या गेंदबाज उखाड़ेंगे डंडे, भारत-साउथ अफ्रीका में कौन जीतेगा आज का मैच

IND vs SA Winner Predictions: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त ले चुकी भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज़ पर कब्जा करना चाहेगी, जबकि दक्षिण अफ्रीका पलटवार करके सीरीज़ को बराबरी पर लाने की पूरी कोशिश करेगी।

दक्षिण अफ्रीका के लिए करो या मरो वाली स्थिति होने की वजह से काम ज्यादा मुश्किल हो चला है। देखना होगा कि दबाव वाली इस स्थिति में दक्षिण अफ्रीकी टीम का प्रदर्शन आज कैसा रहेगा।

ind vs sa

IND vs SA: हेड टू हेड आंकड़े

वनडे क्रिकेट के इतिहास में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त प्रतिद्वंद्विता रही है, लेकिन हेड-टू-हेड आंकड़ों में दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। दोनों टीमों ने अब तक कुल 95 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से दक्षिण अफ्रीका ने 51 मैच जीते हैं, जबकि भारत को 41 मैचों में जीत मिली है। 3 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला।

IND vs SA: कौन जीतेगा आज का मैच

भारतीय टीम को अपने घरेलू मैदान और दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिलेगा। साथ ही, पहले मैच में मिली जीत से टीम का मनोबल भी ऊँचा होगा। इसलिए, भले ही ऐतिहासिक आंकड़े दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में हों, आज के मैच में भारतीय टीम के जीतने की संभावना थोड़ी अधिक है। भारतीय टीम की फॉर्म को देखते हुए भी इस मैच में पलड़ा भारी कह सकते हैं।

रोहित शर्मा और विराट कोहली के ऊपर रहेंगी नज़रें

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पिछले दो मैचों में धमाल मचाने का काम किया है, टीम इंडिया ने सिडनी में इन दोनों की बदौलत जीत दर्ज की थी। इसके बाद रांची एकदिवसीय में भी रोहित-कोहली ने कमाल दिखाते हुए गदर मचा दिया था। आज के मैच में भी इनके रन आने की उम्मीद की जा रही है।

संभावित XI (भारत)

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

संभावित XI (दक्षिण अफ्रीका)

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रिट्जके, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+