India vs Pakistan: ईशान किशन ने लिख दी PAK की बर्बादी की स्क्रिप्ट, 15 फरवरी को ऐसे घुटनों पर आएगा पाकिस्तान
Ind vs Pak, T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले महामुकाबले का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। नामीबिया के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ने के बाद टीम इंडिया के स्टार ओपनर ईशान किशन (Ishan Kishan) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुंकार भरी है।
ईशान ने साफ कर दिया है कि Ind vs Pak मैच बेहद स्पेशल है, लेकिन टीम इंडिया (Team India) किसी भी तरह के दबाव में नहीं है। आइए जानतें हैं ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ रणनीति को लेकर क्या बड़ा खुलासा किया है।

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ तैयार है इंडिया का प्लान
टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में नामीबिया पर जीत के बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) से जब पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक (Usman Tariq) का सामना करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया। ईशान की सबसे बड़ी बात यह रही कि टीम अब 'वीडियो एनालिसिस' और अपनी ताकत पर भरोसा कर रही है।
IND vs PAK: ईशान किशन के बयान की बड़ी बातें:
- नेचुरल खेम पर फोकस (Natural Game): हम अपनी ताकत पर भरोसा करेंगे। टी20 वर्ल्ड कप में जरूरी है कि आप गेंद को देखें और अपना स्वाभाविक खेल खेलें।
- स्पेशल मुकाबला (Ind vs PAK Special Clash): भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) मैच हमेशा खास होता है, लेकिन हम भविष्य के बारे में ज्यादा सोचकर खुद पर दबाव नहीं बना रहे हैं।
- सरल रणनीति (Simple Strategy): इस लेवल पर हम गेंदबाजों के वीडियो देखकर अंदाजा लगा लेते हैं। हम चीजों को साधारण रख रहे हैं।
गौतम गंभीर के अंडर ईशान का नया अवतार
ईशान किशन ने अपनी मैच्योरिटी (Maturity) पर बात करते हुए कहा कि वह अब पहले जैसे नहीं रहे। उन्होंने कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का जिक्र करते हुए कहा कि अब वह अपनी बैटिंग और विकेटकीपिंग पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि, 'मैं अब एक बदला हुआ इंसान हूं। पहले मैं 24 घंटे मजाक करता था, अब सिर्फ 2-3 घंटे। गंभीर भाई के मार्गदर्शन में मेरा पूरा ध्यान खेल पर है।' झारखंड के लिए लगातार क्रिकेट खेलने से उनके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, जिसका फायदा अब T20 World Cup 2026 में मिल रहा है।
IND vs PAK: इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच कब-कहां, कितने बजे से है
ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का इंडिया बनाम पाकिस्तान ग्रुप A मैच रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। मैच शाम 7 बजे IST से शुरू होगा।
IND vs PAK: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 टीमें
इंडिया स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।
पाकिस्तान स्क्वाड: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आज़म, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज़, मोहम्मद सलमान मिर्ज़ा, नसीम शाह, साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।
IND vs PAK, T20 वर्ल्ड कप 2026: टीवी और ऑनलाइन कब और कहां देखें मैच?
भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर उपलब्ध होगा। फैंस JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर डिजिटल स्ट्रीमिंग के ज़रिए भी मैच के लाइव अपडेट ट्रैक कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications