IND vs PAK: पाकिस्तान की बखिया उधेड़ने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, कब और कहां होगा मुकाबला?
IND vs PAK: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की सरज़मीं पर बल्ले का तूफान मचाने वाले 14 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी अब पाकिस्तान के खिलाफ अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। इस बार मुकाबला अंडर-19 नहीं, बल्कि ए टीमों के बीच होगा, जहां अगली पीढ़ी के सुपरस्टार्स आमने-सामने होंगे। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की 'A' टीमें होंगी, हांगकांग, यूएई, ओमान की मुख्य टीमें हिस्सा लेंगीक्योंकि ये एसोसिएट देश हैं।
भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर कुछ धाकड़ पारियां खेली थी। 14 साल की उम्र में उनकी बल्लेबाज़ी में जो परिपक्वता दिखी, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। उनके आक्रामक शॉट्स और समझदारी भरी पारी ने टीम इंडिया अंडर-19 को कई मौकों पर जीत दिलाई।

पाकिस्तानी दिग्गजों ने उठाए थे उम्र पर सवाल
वैभव की सफलता ने न सिर्फ फैंस बल्कि विपक्षियों का भी ध्यान खींचा। कई पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर्स ने उनकी उम्र को लेकर सवाल उठाए थे, लेकिन वैभव ने अपने बल्ले से जवाब देने की ठानी है। अब वही बच्चा पाकिस्तान के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने को बेताब है।
IND vs PAK: भारत-पाक मैच कब और कहां?
'राइजिंग स्टार्स एशिया कप' के तहत भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच यह रोमांचक मुकाबला 16 नवंबर को दोहा के वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोहा में यह मुकाबला न सिर्फ युवा प्रतिभाओं की परीक्षा होगा, बल्कि दोनों देशों के उभरते सितारों के बीच "मिनी क्लैश ऑफ टाइटन्स" साबित हो सकता है।
- मैच की तारीख: 16 नवंबर 2025
- स्थान: वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोहा
- टूर्नामेंट: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025
भारत के लिए बड़ी उम्मीद हैं वैभव सूर्यवंशी
टीम मैनेजमेंट और फैंस की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जो लगातार मैच विनिंग प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके आक्रामक स्वभाव और क्लीन हिटिंग से उम्मीद है कि पाकिस्तान के गेंदबाजों को एक बार फिर मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं। आईपीएल से ही वैभव सूर्यवंशी धमाल मचा रहे हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ धांसू मैच की उम्मीद
भारत-पाक मैच हमेशा तीव्रता वाला होता है और इस बार भी वही होने की उम्मीद है। भारतीय टीम इस मैच को हर हाल में जीतने का प्रयास करेगी और करोड़ों नजरें वैभव सूर्यवंशी के ऊपर टिकी रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications