IND vs PAK: सलमान आगा ने दी टीम इंडिया को खुली चुनौती, सुपर-4 से पहले सामने आया हैरान करने वाला बयान

IND vs PAK Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। ग्रुप स्टेज में मिली करारी हार के बाद अब पाकिस्तान की टीम सुपर फोर में भारत से भिड़ने के लिए तैयार है। यह मुकाबला 21 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने इस बड़े मैच से पहले भारतीय टीम को एक तरह से चुनौती दी है।

भारत के खिलाफ मैच से पहले कही ये बात (IND vs PAK Asia Cup 2025)

यूएई को हराकर सुपर फोर में जगह बनाने के बाद सलमान आगा ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि उनकी टीम किसी भी चुनौती के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हम किसी भी चुनौती के लिए तैयार हैं। हम बस अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं। अगर हम पिछले कुछ महीनों की तरह ही अच्छा खेलें तो मुझे लगता है कि हम किसी भी टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

IND vs PAK 1

पिछले मैच में मिली थी हार

सलमान आगा के इस बयान से लगता है कि पाकिस्तान की टीम पिछली हार को भुलाकर नए जोश के साथ मैदान में उतरने को तैयार है। ग्रुप ए के मुकाबले में 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान भिड़े थे। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उनके इस फैसले को गलत साबित कर दिया।

भारतीय स्पिनरों ने किया कमाल

भारतीय स्पिन तिकड़ी कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया था। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में सिर्फ 127 रन ही बना सकी और 9 विकेट गंवा दिए। कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर 3 विकेट लिए। जवाब में 128 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने आसानी से जीत हासिल कर ली।

भारत को मिली आसान जीत

अभिषेक शर्मा ने 31 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को शानदार शुरुआत दी। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 47 रन की अहम पारी खेली और मैच को एकतरफा बना दिया। भारत ने यह मैच 7 विकेट से जीत लिया था। अब जब दोनों टीमें दोबारा भिड़ेंगी तो भारत अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगा, जबकि पाकिस्तान पिछली हार का बदला लेने के लिए बेताब होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+