IND vs PAK: ऑटो ड्राइवर ने सवारियों को दी खास सौगात, भारत की जीत पर फ्री में सैर करने को मिलेगा
एशिया कप 2022 में एक बार फिर रोमांच का तड़का लगने वाला है। लगातार दूसरे रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलने वाला है।
नई दिल्ली, 4 सितंबर: एशिया कप 2022 में एक बार फिर रोमांच का तड़का लगने वाला है। लगातार दूसरे रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलने वाला है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में आज शाम 7:30 बजे दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। फैंस को बेसब्री से इस हाई वोल्टेज मैच का इंतजार है। सांस रोक देने वाले इस मैच में भारत की जीत के लिए फैंस तरह-तरह के प्रयोजन कर रहे हैं। इसी बीच चंडीगढ़ के एक ऑटो ड्राइवर ने भारत की जीत पर खास तरह का ऐलान कर दिया है।

सवारियों के लिए ऑटो फ्री किया
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऑटो ड्राइवर अनिल कुमार ने अपनी ऑटो पर एक पोस्टर लगाया हुआ है। इस पोस्टर में लिखा है, एशिया कप 2022 दुबई में भारतीय क्रिकेट टीम की पाकिस्तान से जीत होने पर अगले दिन मेरा ऑटो फ्री, अनिल कुमार ऑटो ड्राइवर चंडीगढ़। इसके साथ ही वीडियो में सुना जा सकता है कि यदि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 का मुकाबला जीत लिया तो इसके अगले दिन वह सभी को फ्री में अपनी ऑटो से सैर कराएंगे। पिछले रविवार को जब भारत ने पाकिस्तान को हराया था तब भी अनिल ने ऐसा ही किया था। उस समय उन्हें भरोसा था कि भारत-पाकिस्तान की टीमें फिर से टकराएंगी, इसी कारण उन्होंने ऑटो से पोस्टर नहीं निकाला था।
#INDvsPAK मैच का करेज। #chandigarh के ऑटो ड्राइवर का ऐलान अगर #AsiaCup के #super4 में #TeamIndia ने #Pakistan को हरा दिया तो लोगों को फ्री सफ़र करवाएंगे। @imsyedhussain @BCCI @ACCMedia1 #autodriver @imVkohli @ImRo45 @hardikpandya7 @RishabhPant17 @DineshKarthik pic.twitter.com/IeO8Sc826L
— Harpinder Singh (@HarpinderTohra) September 3, 2022

दोनों टीमों के खिलाड़ी चोटिल
एशिया कप 2022 से पहले भारत और पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा था। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटले तो पाक पेसर शाहीन शाह अफरीदी चोट के कारण बाहर हो गए थे। इसके बाद टूर्नामेंट के दौरान भी दोनों टीमें चोट से जूझ रही हैं। भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा घुटने में चोट के चलते एशिया कप 2022 से बाहर हो गए हैं। वहीं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी साइड स्ट्रेन के चलते आज के मैच से बाहर हो गए हैं। दहानी के जगह पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में हसन अली या फिर मोहम्मद हसनैन में से किसी एक को मौका मिल सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल/ऋषभ पंत, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल/दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल।
- पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, खुशदिल शाह, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, नसीम शाह, हसन अली।












Click it and Unblock the Notifications