IND vs PAK: क्या जादूगर तोते की भविष्यवाणी गलत साबित हुई? भारत-पाक मैच में किसे बताया था विनर
IND vs PAK Prediction: भारत और पाकिस्तान के बीच आज चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया ने अपने पिछले मैच में बांग्लादेश को हराया था, दूसरी तरफ पाक को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमों के लिए अहम मैच है।
पाक टीम अगर हार जाती है, तो इवेंट से ही बाहर हो जाएगी। सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए पाकिस्तानी टीम को मुकाबले में जीत दर्ज करनी पड़ेगी। मैच को लेकर कई तरह की बातें और भविष्यवाणियां देखने को मिल रही है। एक जादूगर तोते ने भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई।

सोशल मीडिया पर एक तोता भी भविष्यवाणी करता है और इसका वीडियो मैच से पहले सुबह आ जाता है। प्रेडिक्शन स्टार नाकाम इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक व्यक्ति अपने तोते के साथ आकर मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम के बारे में जानकारी प्रदान करता है।
पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत का दावा किया गया था और खराब कंडीशन के बाद ऑस्ट्रेलिया ने लाहौर में इंग्लैंड को पराजित कर दिया। इससे पहले टीम इंडिया की बांग्लादेश पर जीत बताई गई थी। इसमें भी भारतीय टीम ने मैच अपने नाम किया था।
आज भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर भी अनुमान लगाया गया है। तोते को पिंजरे से बाहर लाने के बाद वह एक चिट अपने मुंह से उठाकर मालिक को देता है और इसे खोलकर कैमरे के सामने दिखाया जाता है। इसमें भारत का झण्डा दिखाई देता है, मतलब पाक के खिलाफ मैच में जीत टीम इंडिया की होगी। अगर भारतीय टीम जीत जाती है, तो सेमीफाइनल की तरफ जाने की राह आसान होगी।












Click it and Unblock the Notifications