IND vs PAK: कमबैक वनडे में केएल राहुल का धमाका, सोशल मीडिया पर फैन्स ने ठोका सलाम
India vs Pakistan: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर 4 का मुकाबला रिजर्व डे के दिन खेला जा रहा है। पहले दिन के खेल में भारत की आधी पारी हुई थी और बाद में बारिश के कारण खेल रद्द हुआ था। केएल राहुल काफी समय के बाद वापसी कर रहे थे। चोट के बाद वह टीम में आए थे।
केएल राहुल ने रिजर्व डे में मिडना पर उतरते ही धमाका कर दिया। वह पाकिस्तानी गेंदबाजों के ऊपर टूटकर पड़े और धाकड़ फिफ्टी जमा दी। विराट कोहली के साथ मिलकर केएल राहुल ने टीम इंडिया के लिए धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

केएल राहुल आईपीएल के दौरान चोटिल हुए थे और बाहर हो गए थे। इसके बाद अब उन्होंने वापसी करते हुए 60 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी। उन्होंने शादाब खान और शाहीन अफरीदी दोनों को निशाना बनाया। कोहली के सस्थ मिलकर राहुल ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की।
वनडे में नम्बर 4 और 5 पर खेलते हुए राहुल ने 8 फिफ्टी और 2 शतक जमाए हैं। वर्ल्ड कप में नम्बर चार पर खेलने के लिए उन्होंने अपनी दावेदारी पेश की है। हालांकि इस नम्बर पर श्रेयस अय्यर भी खेलते हैं। अय्यर पीठ में जकड़न की वजह से नहीं खेले और राहुल ने मौके का फायदा उठाया।
कमबैक वनडे में धमाकेदार पारी के बाद केएल राहुल के फैन्स ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं दी। राहुल की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े गए। उनके अलावा विराट कोहली के बल्ले से भी बेहतरीन बैटिंग देखने को मिली और उन्होंने भी अर्धशतक जमाया।












Click it and Unblock the Notifications