IND vs PAK: प्लेइंग-11 में ये तीन बदलाव पड़ेंगे पाकिस्तान पर भारी, ब्लॉकबस्टर मैच में ऐसी होगी रोहित की टोली
एशिया कप 2022 में दूसरा रविवार भी रोमांच से भरपूर रहने वाला है। 4 सिंतबर को ग्रुप ए की टॉप-2 टीमें यानी की भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने होंगी।
नई दिल्ली, 3 सितंबर: एशिया कप 2022 में दूसरा रविवार भी रोमांच से भरपूर रहने वाला है। 4 सिंतबर को ग्रुप ए की टॉप-2 टीमें यानी भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने होंगी। इस हाई वोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम की नजर जहां पाकिस्तान को फिर से पटखनी देने पर होगी तो वहीं पाकिस्तान पिछली हार का हिसाब चुकता करना चाहेगा। एशिया कप 2022 के दूसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। आइए जानते हैं रविवार को होने वाले मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 क्या होगी।

ओपनिंग कर सकते हैं पंत
भारत के दोनों ही सलामी बल्लेबाज एशिया कप 2022 में अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ केएल राहुल जहां खाता भी नहीं खोल सके थे तो वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 18 गेंदों पर 12 रन बनाए थे। वहीं हांगकांग के खिलाफ राहुल ने 39 गेंदों पर 36 और रोहित ने 13 गेंदों पर 21 रन बनाए थे। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित के जोड़ीदार के रूप में केएल राहुल या फिर ऋषभ पंत में से किसी एक को मौका मिल सकता है। वहीं तीसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ही खेलते नजर आ सकते हैं।

रवि बिश्नोई को मिल सकता मौका
शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव चौथे और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 5वें नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। फिनिशर का रोल प्ले करने वाले दिनेश कार्तिक छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। वहीं चोटिल रवींद्र जडेजा की जगह टीम में शामिल किए गए अक्षर पटेल/दीपक हुड्डा 7 वें नबर पर दिखाई दे सकते हैं। तेज गेंदबाजी का जिम्मा भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या के कंघों पर होगा, वहीं स्पिन की जिम्मेदारी युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई संभाल सकते हैं। लेग स्पिनर का दुबई के मैदान पर प्रदर्शन अच्छा रहा है, ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि बिश्नोई को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल/ऋषभ पंत, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल/दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल।
- पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, खुशदिल शाह, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, नसीम शाह, हसन अली।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल , आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान।
- पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, हैदर अली, खुशदिल शाह, आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ, नसीम शाह, हसन अली, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन।












Click it and Unblock the Notifications