IND vs PAK: टॉस के समय भारत के साथ हुआ धोखा, पाकिस्तानी कप्तान ने बोला झूठ, वायरल वीडियो ने मचाया तहलका

IND vs PAK: महिला वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ टॉस के समय काफी कुछ घटित हुआ। साफ़ तौर पर भारत ने टॉस जीत लिया था लेकिन उसे हारा हुआ मानकर पाक को पहली कॉल का मौका दे दिया गया, इससे पाकिस्तान ने फील्डिंग करने का फैसला ले लिया।

भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तानी कप्तान फातिमा टॉस करने के लिए आई थीं, इसके बाद हरमन ने सिक्का उछाला, इस बीच फातिमा ने टेल्स कहा और सिक्का हेड्स पर गिरा। इसका मतलब यह हुआ कि भारत ने टॉस जीत लिया है और हरमनप्रीत को बैटिंग या गेंदबाजी में से किसी एक को चुनने का अधिकार है। यहां ऐसा नहीं हुआ।

ind w vs pak w

सिक्का उछालते ही होस्ट ने टेल्स की जगह बोला 'हेड्स इज द कॉल एंड इट्स हेड्स।' यहां टेल्स वाली बात दबकर रह गई और मैच रेफरी ने भी कुछ नहीं कहा। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा ने झूठ के दम पर टॉस जीत लिया। अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

फैन्स ने सीधा सवाल दागा है कि जब पाकिस्तानी कप्तान ने टेल्स बोला है, तो हेड्स पर टॉस जीता हुआ कैसे माना जा सकता है। टॉस तो हरमनप्रीत कौर ने जीता है, तो पाक को जीता हुआ क्यों माना गया। पाकिस्तानी कप्तान ने भी चुपचाप अपना मुंह बंद रखा और गेंदबाजी चुनने का फैसला ले लिया। इस तरह खुलेआम भारत के साथ नाइंसाफी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+