IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच आज होंगे दो मुकाबले, इतने बजे शुरू होगा पहला मैच, ऐसे देख सकेंगे LIVE
IND vs PAK Match Today Details: आज यानी रविवार 15 फरवरी को क्रिकेट फैंस की नजरें दो बड़े मैचों पर टिकी हैं। भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही दिन दो अलग-अलग मैचों में अपनी श्रेष्ठता साबित करने उतरेंगी। पहला मुकाबला श्रीलंका में पुरुषों के ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप चरण का है, जबकि दूसरा थाईलैंड में एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स (ए टीम) के बीच खेला जाएगा।
सुपर-8 की रेस और साख की लड़ाई (IND vs PAK Match Today Details)
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आज शाम 7:00 बजे (IST) भारत और पाकिस्तान की सीनियर टीमें भिड़ेंगी। ग्रुप-A में दोनों ही टीमें अब तक अजेय रही हैं। भारत ने अब तक यूएसए और नामीबिया को हराकर 4 अंक और +3.050 का शानदार नेट रन रेट हासिल किया है। पाकिस्तान भी दो जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। आज जो भी टीम जीतेगी, वह आधिकारिक तौर पर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
भारतीय बल्लेबाजी का दारोमदार सूर्यकुमार यादव पर होगा, जिन्होंने यूएसए के खिलाफ संकटमोचक की भूमिका निभाई थी। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल (4-4 विकेट) की स्पिन जोड़ी टीम इंडिया का मुख्य हथियार है। पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान (120 रन) शानदार फॉर्म में हैं। विश्व के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर संशय बरकरार है। यदि वह फिट नहीं होते, तो भारत को अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना पड़ सकता है।
इतने बजे शुरू होगा पहला मुकाबला
बैंकाक के टेरडथाई क्रिकेट ग्राउंड पर 'ए' टीमों के बीच होने वाला यह मैच महिला क्रिकेट की अगली पीढ़ी को तराशने का जरिया है। यह टूर्नामेंट उभरती हुई खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव को समझने का मंच है। 'ए' टीम का यह मुकाबला दोनों देशों के बीच भविष्य की बेंच स्ट्रेंथ को परखने की कसौटी होगा। यह मैच दोपहर दो बजे शुरू होगा।
ऐसे देख सकेंगे लाइव
पुरुष टीम का मैच जहां JioHotstar और Star Sports पर उपलब्ध है। वहीं महिला ए-टीम का मुकाबला Sony Sports Network और SonyLIV पर देखा जा सकता है। एक तरफ कोलंबो में भारतीय पुरुष टीम अपना दबदबा कायम रखने उतरेगी। वहीं बैंकॉक में युवा महिला क्रिकेटर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications