IND vs PAK Final: 'पाकिस्तान खुद को ही तबाह करने में माहिर है', हार के जख्मों पर सहवाग ने छिड़का नमक
IND vs PAK Final Virender Sehwag: एशिया कप 2025 के फ़ाइनल में भारत से हारने के बाद पाकिस्तान लगातार ट्रोल हो रहा है। अब पाकिस्तान की बल्लेबाजी को लेकर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कड़ी आलोचना की है। सहवाग ने साफ तौर पर कहा कि पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने फाइनल मुकाबले में 'खुद को नष्ट' (Self-Destruct) किया, जिसकी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा।
'खुद को ही तबाह करने में माहिर है पाकिस्तान' (IND vs PAK Final Virender Sehwag)
दुबई में हुए फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था। इसके बाद पाकिस्तान को 146 रनों पर ऑल आउट कर दिया था। भारत ने यह लक्ष्य 5 विकेट और 2 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। सोनी स्पोर्ट्स पर चर्चा के दौरान सहवाग ने कहा कि पाकिस्तान की टीम हमेशा से ऐसी रही है। उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान के साथ पहली बार नहीं हुआ है। वे अच्छी शुरुआत करते हैं और फिर बहुत ज़्यादा रन बनाने की कोशिश करते हैं। 100/1 होने के बाद वे 200-225 बनाने के बारे में सोचते हैं। हर कोई बड़ा शॉट मारने की कोशिश करता है और एक के बाद एक आउट हो जाता है।

146 रनों पर ढेर हो गई पाकिस्तान
सहवाग ने पाकिस्तान की इस आदत पर तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान खुद को नष्ट करने के लिए मशहूर है। मुझे लगता है कि पाकिस्तान को आउट करने के लिए गेंदबाजों की ज़रूरत नहीं है, उनके बल्लेबाज खुद ही आउट हो जाते हैं। पाकिस्तान एक समय 12.4 ओवर में 113/1 के मज़बूत स्कोर पर था, लेकिन इसके बाद टीम ने केवल 33 रन पर 9 विकेट खो दिए और 146 रनों पर ढेर हो गई।
खराब बल्लेबजी की हुई जमकर आलोचना
सहवाग ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों के शॉट चयन पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने विशेष रूप से फ़खर ज़मान को उनके आउट होने के तरीके के लिए फटकार लगाई। सहवाग ने कहा कि शॉट चयन सही नहीं था। हम कह सकते हैं कि भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाज़ी की, जो उन्होंने कुछ हद तक की भी। लेकिन शॉट चयन खराब था। फ़खर ज़मान, जो सेट थे, एक वाइड गेंद पर आउट हो गए।
पाकिस्तान को मिली लगातार तीसरी हार
फ़खर ज़मान ने 35 गेंदों में 46 रन बनाए थे। सहवाग ने कहा कि ज़मान ने अपना विकेट लगभग 'फेंक' दिया, जबकि उन्हें 180-190 के स्कोर तक पहुंचने के लिए क्रीज़ पर टिके रहना चाहिए था। पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान (57) और सैम अयूब (14) के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। सहवाग की यह आलोचना पाकिस्तान की लगातार तीसरी बार भारत से हार के बाद आई है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications