IND vs PAK Final Match: फाइनल से पहले भारतीय टीम ने जीत के लिए बनाई ये खास रणनीति, पाक का क्या है प्लान?
IND vs PAK Final Match: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर रविवार) को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम की नजरें नौवीं बार एशिया कप ट्रॉफी जीतने पर हैं। वर्तमान में जिस फॉर्म में पाकिस्तान की टीम है, उसे देखते हुए भारत के लिए खिताब जीतना मुश्किल नहीं होना चाहिए।
आमतौर पर मल्टी-नेशन इवेंट्स में फाइनल से एक दिन पहले दोनों टीमों की प्रेस कॉन्फ्रेंस होती है और कप्तानों का ट्रॉफी के साथ फोटोशूट भी होता है। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के मौजूदा रिश्तों के चलते इस बार ट्रॉफी फोटोशूट नहीं हुआ है। भारतीय टीम ने फाइनल के लिए एक विशेष रणनीति अपनाई है।

फाइनल से एक दिन पहले, 27 सितंबर को भारतीय टीम ने अभ्यास नहीं किया। इसका मुख्य कारण खिलाड़ियों की थकान है, खासकर श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर तक चले मुकाबले के बाद। टीम मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों को फाइनल के लिए तरोताजा रखने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है। इसके अलावा, भारतीय टीम की तरफ से कोई प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित नहीं की जाएगी।
इस कदम से भारतीय खिलाड़ियों को मानसिक रूप से तैयार होने का मौका मिलेगा। खिलाड़ी होटल में आराम कर रहे हैं और मैच की रणनीति पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, ताकि वे फाइनल में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। श्रीलंका के खिलाफ सुपर-चार मुकाबले के बाद खिलाड़ियों के लिए यह आराम बेहद जरूरी था।
याद रहे पाकिस्तान ने अपना आखिरी मैच 25 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, जिससे उनके खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम मिल चुका है। पाकिस्तानी खिलाड़ी नेट प्रैक्टिस पर ध्यान दे रहे हैं और पिछले मैचों में हुई गलतियों से सीख लेने की कोशिश कर रहे हैं।
भारत टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह और हर्षित राणा।
पाकिस्तान टीम
साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह आफरीदी और सुफियान मुकीम।












Click it and Unblock the Notifications